क्षेत्रीय समाचार

April 20, 2024 10:57 AM

कर्नाटक: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंचेंगे कर्नाटक, चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कर्नाटक के दक्षिणी भाग में 14 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर बाद कर्नाटक पहुंचेंगे। वह चिकबल्लापुर जिले में चोक्‍काहल्ली गांव के निकट एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे और शाम को बेंगलुरू पैलेस के मैदा...

April 20, 2024 1:28 PM

गुजरात: लोकसभा की 26 सीटों के लिए भरे गये 491 नामांकन, राज्य में 7 मई को होगा मतदान

गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों के लिए 491 नामांकन पत्र भरे गये जबकि विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए 39 नामांकन पत्र भरे गये। इन नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। उम्‍मीदवार इस महीने की 22 तारीख तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। राज्य में 7 मई को वोट डाले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ ने...

April 20, 2024 9:53 AM

केरल: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज करेंगी चुनावी रैली, तिरुवनंतपुरम में करेंगी रोड शो

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज सुबह केरल में कोच्चि पहुंचेंगी और वे राज्य में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे के उम्मीदवारों के पक्ष में सभाओं को संबोधित करेंगी। उनका चलक्‍काकुडी और पथनमथिट्टा क्षेत्रों में भी जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। नई दिल्‍ली रवाना होने से पहले शाम को प्रियंका गांधी त...

April 20, 2024 7:59 AM

पंजाब: राज्य में तूफान, वर्षा और ओलावृष्टि का प्रकोप, फसलों को भारी नुकसान, एक व्यक्ति की मौत

पंजाब के विभिन्न भागों में कल शाम तेज हवाओं के साथ तूफान, वर्षा व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। अचानक बदले मौसम के बाद राज्य में चली तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल गिर गए। तेज हवाओं के साथ वर्षा व ओलावृष्टि ने फसलों खासतौर पर गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इन ...

April 20, 2024 7:55 AM

असम: बराक घाटी की करीमगंज और सिलचर सीट पर दूसरे चरण में होगा मतदान, 26 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

दक्षिण असम के करीमगंज की बराक घाटी के साथ सिलचर के मतदाता भी 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण में वोट डालेंगे। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के अनुसार बराक घाटी 1874 तक बंगाल में शामिल थी और यह प्राचीन कछारी किंगडम का भाग थी। इस वर्ष सिलचर लोकसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी तथा विपक्षी कांग्रेस ने नये उम्...

April 20, 2024 7:35 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर: कई जगह खराब मौसम के बावजूद मतदान करने निकले लोग

जम्‍मू-कश्‍मीर के पांच जिलों डोडा, कठुआ, किश्‍तवाड़, रामबन और उधमपुर में खराब मौसम के बावजूद कल मतदान जारी रहा। मतदाताओं ने जोश और संकल्प के साथ अपने कार्य को पूरी तरह निभाया। 18वीं लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में उधमपुर, कठुआ लोकसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस क्षेत्र में लगभग 68.2...

April 20, 2024 7:33 AM

मध्‍य प्रदेश: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 67 प्रतिशत से अधिक मतदान 

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल छह संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 67.08 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। छिंदवाड़ा में सबसे अधिक 79.18 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सीधी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सबसे कम 55.19 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। मंडला और बालाघाट में भी 70 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान ...

April 19, 2024 12:32 PM

हैदराबाद जिला निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले कुछ अधिकारियों के खिलाफ जन प्रतिनिधित्‍व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत मामले दर्ज किए

हैदराबाद जिला निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले कुछ अधिकारियों के खिलाफ जन प्रतिनिधित्‍व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत मामले दर्ज किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रोनाल्ड रोज ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले कुछ लोगों के खिलाफ माम...

April 18, 2024 1:47 PM

केरल: अलप्पुझा जिले की दो पंचायतों में बत्तखों में एवियन इन्फ्लुएंजा H5N1 की पुष्टि हुई

केरल के अलप्पुझा जिले की दो पंचायतों, एडथवा और चेरुथाना, में बत्तखों में एवियन इन्फ्लुएंजा H5N1 की पुष्टि हुई है। जिले के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में सभी फार्मों में पक्षियों को मारने के लिए कदम उठाए हैं। भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान ने भी बर्ड फ्लू ...

April 18, 2024 1:41 PM

लक्षद्वीप: मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से देश के सबसे छोटे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियां पूरी

मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से देश के सबसे छोटे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र लक्षद्वीप में आम चुनावों के पहले चरण में कल मतदान होगा। केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में केवल एक ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है और वह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। हालांकि लक्षद्वीप में चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो गया लेक...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला