क्षेत्रीय समाचार

May 15, 2024 3:27 PM

राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर भागों में तापमान में बढ़ोतरी

राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर भागों में तापमान में बढ़ोतरी से एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के नौ जिलों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। कुछ जगहों पर लू कि स्थिति भी बनी रही। विभाग ने अपने ...

May 15, 2024 3:27 PM

गंगा किनारे की प्राचीन सभ्यताओं का अध्ययन किया जाएगाः एएसआई

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत ने कहा है कि गंगा किनारे की प्राचीन सभ्यताओं का अध्ययन किया जाएगा और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने पटना में कहा कि पांच हजार साल पहले की शहरी सभ्यता का पता हड़प्पा की खुदाई से चला है और मगध की राजधानी रहे राज...

May 15, 2024 3:26 PM

डीसीएलआर को जमीन से जुड़े विवाद नब्बे दिनों में निपटाने का निर्देश

राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता-डीसीएलआर को जमीन से जुड़े विवाद नब्बे दिनों में निपटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि डीसीएलआर बिना दोनों पक्षों की सुनवाई किये किसी मामले को खारिज नहीं करेंगे। श्री सिंह ने इस संबंध में सभी प्रमंडलीय आ...

May 15, 2024 3:25 PM

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए राज्य के आठ लोकसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए राज्य के आठ लोकसभा क्षेत्रों में आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। कल नामांकन के आखिरी दिन तक इन लोकसभा क्षेत्रों में दो सौ उन्नीस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नालंदा लोकसभा क्षेत्र से तैंतीस, पटना साहिब...

May 15, 2024 3:25 PM

लोकसभा चुनाव के पांचवें, छठे और सातवें चरण के लिए प्रचार तेज

लोकसभा चुनाव के पांचवें, छठे और सातवें चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है। विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सु...

May 15, 2024 1:49 PM

छत्तीसगढ़: बीजापुर में माओवादियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी को निशाना बनाकर आई.ई.डी. ब्लास्ट किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी को निशाना बनाकर आई.ई.डी. ब्लास्ट किया है। इस घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, हालांकि गाड़ी में बैठे पुलिस इंस्पेक्टर और सिपाही पूरी तरह सुरक्षित हैं।     प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना प्रभ...

May 15, 2024 1:48 PM

राजस्‍थान: नीम का थाना जिले में खदान में फंसे हिन्‍दुस्‍तान कॉपर लिमिटेड के सभी 15 कर्मियों को बाहर निकाला गया

नीम का थाना जिले में कल रात से एक खदान में फंसे हिन्‍दुस्‍तान कॉपर लिमिटेड के सभी 15 कर्मियों को आज बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से एक की मृत्यु हो जाने की आशंका है। नीम का थाना के कलैक्‍टर शरद मेहरा ने कहा कि निकाले गए 14 कर्मियों को इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल में भेज दिया गया है और एक क...

May 15, 2024 12:53 PM

उत्‍तर प्रदेश: लखनऊ में आई.एन.डी.आई. गठबंधन के दलों ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज आई.एन.डी.आई. गठबंधन के दलों ने एक संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन का आयोजन किया। इस संवाददाता सम्‍मेलन में दोनों दलों के सभी प्रमुख नेताओं के साथ कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उपस्थित थे। कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि 2024...

May 15, 2024 1:44 PM

भाजपा की कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद स्‍वाति मालीवाल के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में विरोध प्रदर्शन किया

भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी की ओर से राज्‍यसभा सांसद स्‍वाति मालीवाल के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में राजधानी दिल्‍ली में विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने तख्तियां दिखाकर और नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्‍होंने केजरीवाल पर महिला विरोधी होन...

May 15, 2024 11:52 AM

चंडीगढ़ लोकसभा सीट में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 उम्मीदवार मैदान में

चंडीगढ़ लोकसभा सीट में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। चंडीगढ़ निर्वाचन कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी  कुल 33 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें से 27 के नामांकन स्वीकार कर लिये गये। उन्होंने कहा कि 27 उम्मीदवारों में से 5 उम्मीदवार राष्ट...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला