क्षेत्रीय समाचार

May 17, 2024 7:37 AM

पंजाब: भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने एक जून से घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश

पंजाब में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में एक जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है।   

May 16, 2024 8:58 PM

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के बाकी तीन चरणों के लिए और विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जारी

  ओडिशा में लोकसभा चुनाव के बाकी तीन चरणों के लिए और विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जारी है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता अपनी पार्टी के प्रत्‍याशियों के लिए मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चुनावी दौरे और रोड शो कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भुवनेश्वर में ...

May 16, 2024 8:57 PM

आंध्र प्रदेश में चुनाव बाद हिंसा पर निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है

  आंध्र प्रदेश में चुनाव बाद हिंसा पर निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आयोग ने गृह मंत्रालय को आंध्र प्रदेश में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 25 कंपनियों की तैनाती जारी रखने का भी निर्द...

May 16, 2024 8:48 PM

मणिपुर में राज्य सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने राज्यपाल  अनुसुइया उइके से मुलाकात की, राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया

मणिपुर में राज्य सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने राजभवन में मणिपुर की राज्यपाल  अनुसुइया उइके से मुलाकात की और उन्‍हें राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया। श्री सिंह ने कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीमांत क्षेत्रों में...

May 16, 2024 8:34 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार नाशिक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को बड़े अंतर से जीतेगी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज महाराष्‍ट्र के नाशिक में कहा कि उनकी पार्टी इस बार नाशिक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को बड़े अंतर से जीतेगी। शिवसेना प्रत्‍याशी और वर्तमान सांसद हेमंत गोडसे के लिए प्रचार के लिए एक रोड शो में भाग लेते हुए श्री शिंदे ने कहा कि प्रत्‍याशी एक मेहनती व्यक्ति हैं औ...

May 16, 2024 8:41 PM

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई कथित बदसलूकी की दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई कथित बदसलूकी की दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस के अधिकारी आज स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ऐसा आरोप लगाया गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव ...

May 16, 2024 7:59 PM

राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है

राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग से के अनुसार बाड़मेर में भी अधिकतम तापतान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कई स्थानों पर पारा 45 ...

May 16, 2024 7:25 PM

दिल्‍ली में सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेज

दिल्‍ली में सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्‍याशियों के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिए...

May 16, 2024 7:21 PM

बिहार में एनडीए और महागठबंधन के कई स्टार प्रचारकों और वरिष्ठ नेताओं ने अपने प्रत्‍याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं

बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए और महागठबंधन के कई स्टार प्रचारकों और वरिष्ठ नेताओं ने आज अपने गठबंधन के प्रत्‍याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सीतामढी और मधुबनी में चुनावी रैलियां कीं। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नर...

May 16, 2024 5:59 PM

आईआईटी दिल्ली ने विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित–स्टेम मेंटरशिप कार्यक्रम की शुरूआत की

आईआईटी दिल्ली ने आज से हाई स्कूल की छात्राओं के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित--स्टेम मेंटरशिप कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम के माध्‍यम से स्‍कूली छात्राओं को जिन्‍दगी में आगे बढ़ने और बेहतर भविष्‍य बनाने के लिए आई आई टी के पूर्व छात्र उन्‍हें सलाह देते हैं। इस मेंटरशिप कार्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला