क्षेत्रीय समाचार

June 1, 2024 8:49 PM

हिमाचल प्रदेश में आज चार संसदीय सीटों के लिए 67 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया

हिमाचल प्रदेश में आज चार संसदीय सीटों के लिए 67 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य प्रतिस्पर्धा भाजपा और कांग्रेस के बीच थी ।  दोनों पार्टियाँ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जिससे चुनाव बहुत कड़ा और कांटे का हो गया है। 

June 1, 2024 8:30 PM

ओडिसा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीटों के लिए मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर आज शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

ओडिसा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीटो के लिए मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर आज शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। लगभग 63 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। मयूरभंज, बालेश्‍वर, भद्रक, जाजपुर, जगतसिंहपुर और केन्‍द्रपाडा लोकसभा सीटो के लिए वोट डाले गए। अधिकांश संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मुख्‍...

June 1, 2024 8:27 PM

उत्‍तर प्रदेश के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सातवें और अंतिम चरण में मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

उत्‍तर प्रदेश के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सातवें और अंतिम चरण में मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। आज सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ है। 

June 1, 2024 8:12 PM

लद्दाख में करगिल स्थित एक स्‍कूल में पारंपरिक परिधान उत्‍सव का आयोजन

लद्दाख में करगिल स्थित एक स्‍कूल में पारंपरिक परिधान उत्‍सव का आयोजन किया गया जिसमें  क्षेत्र की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत दर्शाई गई। लद्दाख के संयुक्‍त सूचना निदेशक इम्तियाज काचो ने मुख्‍य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में विशेष रूप से सक्षम बच्‍चों के प्रति स्‍कूल के समर्पण और प्रयासों की सराहना की...

June 1, 2024 8:10 PM

मछुआरों को केरल और लक्षद्वीप के समुद्रों में नहीं जाने की सलाह

केरल में तेज बारिश जारी है। त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों में रेड अलर्ट जबकि इडुक्की, पलक्कड़, वायनाड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। अलाप्पुझा, कोट्टायम एर्नाकुलम, पथनमथिट्टा, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट है। बारिश जारी रहने के कारण कई जिलों में जलभराव की खबर मिल रही है। त्र...

June 1, 2024 8:08 PM

दिल्‍ली में यमुना नदी के किनारों पर बने कई अवैध निर्माणों को हटाया गया

दिल्‍ली में यमुना नदी के किनारे स्‍थापित अतिक्रमण को हटाने के लिए दिल्‍ली विकास प्राधिकरण द्वारा चलाया गया विशेष अभियान आज सम्‍पन्‍न हुआ। चार दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान  यमुना नदी के किनारों पर बने कई अवैध निर्माणों को हटाया गया। 

June 1, 2024 8:05 PM

राष्ट्रीय बाल साहित्य केंद्र की टीम ने बच्चों को फिक्शन और नॉन फिक्शन साहित्य के बारे में जानकारी दी।

नई दिल्‍ली के वसंत कुंज में नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित समर कैंप में आज बच्चों को म्यूरल आर्ट के बारे में बताया गया। इस आर्ट के माध्‍यम से बच्‍चों को बताया गया कि वह भविष्य में यदि लेखक बनना चाहते हैं तो किस-किस तरह के लेखन में हाथ आजमा सकते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय बाल साहित्य केंद्र  की टीम न...

June 1, 2024 8:01 PM

दिल्‍ली पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक महिला से शराब की दो हजार बोतलें जब्त की

दिल्‍ली पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अवैध शराब की तस्‍करी करने वाली एक महिला को राजधानी के डाबरी इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 40 कार्टूनों में शराब की दो हजार बोतलें जब्‍त की हैं। पुलिस ने बताया है कि महिला, हरियाणा से शराब लाकर राजधानी में आपूर्ति करती थी और अवैध शराब की आ...

June 1, 2024 7:46 PM

झारखंड के तीन निर्वाचन क्षेत्रों दुमका, गोड्डा और राजमहल में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

झारखंड के तीन निर्वाचन क्षेत्रों दुमका, गोड्डा और राजमहल में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। मुख्‍य चुनाव अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि आज के चुनाव में 67 दशमलव नौ-पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। झारखंड में मतदान शाम 5 बजे सम्‍पन्‍न हो गया। कुछ मतदान केन्‍द्रों ...

June 1, 2024 7:45 PM

राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में आज धूल-भरी आंधी चलने और हल्‍की बूंदा-बांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत

राजधानी के कई इलाकों में आज धूल-भरी आंधी चलने और हल्‍की बूंदा-बांदी से लोगों को गर्मी से थोडी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक रहते हुए 44 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक रहते हुए 3...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला