क्षेत्रीय समाचार

June 3, 2024 9:26 PM

मणिपुर में भीतरी मणिपुर और बाहरी मणिपुर लोकसभा सीटों के मतों की गिनती कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी

मणिपुर में भीतरी मणिपुर और बाहरी मणिपुर लोकसभा सीटों के मतों की गिनती कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पर्यवेक्षक इंफाल पहुंच चुके हैं और सभी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं‍। राज्‍य में मतगणना के लिए 24 केन्द्र बनाये गये हैं।

June 3, 2024 9:25 PM

तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटों के लिए कल सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी

तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटों के लिए कल सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी सत्‍यब्रत साहू ने बताया कि वोटों की गिनती 234 कक्षों में होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। कल 950 उम्‍मीदवारों के चुनावी भाग्‍य का फैसला होगा। मतगणना के लिए एक लाख पुलिस कर्मियों को तै...

June 3, 2024 9:24 PM

केरल में कल लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए सभी प्रबंध किए गये

केरल में कल लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए सभी प्रबंध किए गये है। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजय कौल ने बताया कि पारदर्शी और सुरक्षित मतगणना प्रकिया के लिए सभी उपाय किये गये है। मतगणना हॉल में केवल पर्यवेक्षक, सहायक, निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि, चुनाव ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारी, उम्‍मीदवार...

June 3, 2024 9:34 PM

लद्दाख में सेना के ग्रीष्‍मकालीन उत्‍सव का भव्‍य समापन हुआ

लद्दाख में सेना के ग्रीष्मकालीन उत्‍सव का आज भव्‍य समापन हुआ। "ऑपरेशन सद्भावना" पहल के तहत आयोजित सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभा और खेल को बढ़ावा देना तथा करगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर द्रास क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना है। यह उत्‍सव 28 म...

June 3, 2024 9:19 PM

राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटों की कल होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों की कल होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी है। लोकसभा सीटों के साथ बागीडोरा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी कल सुबह आठ बजे शुरू होगी। राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी प्रवीन गुप्‍ता ने बताया है कि मतगणना के लिए 13 हजार से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। निर्वाचन आयो...

June 3, 2024 9:17 PM

ओडिसा विधानसभा आज भंग कर दी गई

ओडिसा विधानसभा आज भंग कर दी गई। राज्‍यपाल रघुवर दास ने मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की अध्‍यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में की गई सिफारिश के बाद विधानसभा भंग कर दी। ओडिसा सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

June 3, 2024 9:16 PM

हरियाणा पुलिस ने लोकसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए

हरियाणा पुलिस ने लोकसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। 91 मतगणना केंद्रों के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना केंद्रों पर दस हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर पुलिसकर...

June 3, 2024 9:14 PM

ओडिसा में लोकसभा की सभी 21 सीटें और विधानसभा की 147 सीटों की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई

ओडिसा में लोकसभा की सभी 21 सीटें और विधानसभा की 147 सीटों की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी केंद्रों पर मतगणना की सुचारू और सुरक्षित प्रक्रियाएं सुनिश्चित की हैं। इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन-ईवीएम और वीवीपैट की त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था है। इसके लिए 69 स्ट्रांग...

June 3, 2024 7:28 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर: पुलवामा जिले के निहामा गांव में सुरक्षा बलों के संयुक्‍त दल के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये

केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में आज दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा जिले के निहामा गांव में सुरक्षा बलों के संयुक्‍त दल के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। इस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिलने के बाद यह मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई थी। मारे गए आतंकवादि...

June 3, 2024 5:52 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर: पिछले 24 घंटों में जम्‍मू संभाग के 6 जिलों में आग लगने की घटनाओं से काफी नुकसान हुआ

जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले 24 घंटों में जम्‍मू संभाग के छह जिलों के शहरी क्षेत्रों तथा जंगल के बडे क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं से काफी नुकसान हुआ है। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया है कि क्षेत्र के जम्‍मू, उधमपुर, रियासी, राजौरी, कठुआ में लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला