June 4, 2024 11:40 AM
कर्नाटक: शुरुआती रुझानों में एनडीए को 21 सीटों पर बढ़त
कर्नाटक में सभी 28 सीटों के रुझान मिले हैं। एन.डी.ए. 21 और आई.एन.डी.आई.ए. 7 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी 18, जनता दल एस. 3 और कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
प्ले ऑडियो
June 4, 2024 11:40 AM
कर्नाटक में सभी 28 सीटों के रुझान मिले हैं। एन.डी.ए. 21 और आई.एन.डी.आई.ए. 7 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी 18, जनता दल एस. 3 और कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
June 4, 2024 11:11 AM
झारखंड में सभी 14 सीटों के रुझान मिले हैं। एन.डी.ए. 8 और आई.एन.डी.आई.ए. 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा 7, ए.जे.एस.यू.पी. एक, कांग्रेस 4 और जे.एम.एम. 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
June 4, 2024 10:51 AM
हरियाणा में सभी 10 सीटों के रुझान मिल रहे हैं। एन.डी.ए. 3 और आई.एन.डी.आई.ए. 7 सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी 3, कांग्रेस 6, और आम आदमी पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
June 4, 2024 2:05 PM
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनावों और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 25 सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती सुचारू रूप से चल रही है। आंध्र प्रदेश में 175 में से एक सीट का परिणाम तेलुगु देशम पार्टी के पक्ष में गया है। शेष 174 सीटों के रुझान इस प्रकार है- टी.डी.पी. 132 सीट पर आगे...
June 4, 2024 2:30 PM
केरल में सभी 20 सीटों के रुझान मिले हैं। आई.एन.डी.आई.ए. 18 और एन.डी.ए. एक, सीट पर आगे है। अलग-अलग दलों की स्थिति इस प्रकार है- कांग्रेस - 14 भाजपा - एक, और आई.यू.एम.एल. - 2 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के राहुल गांधी वायनाड से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोप...
June 4, 2024 10:39 AM
पंजाब में सभी 13 सीटों के रुझान मिल रहे हैं। कांग्रेस 5, आम आदमी पार्टी 3, शिरोमणि अकाली दल 3 और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे हैं।
June 4, 2024 10:39 AM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी 7 सीटों के रुझान मिल रहे हैं। एन.डी.ए. 6 और आई.एन.डी.आई.ए. एक सीट पर आगे है। चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल बढ़त बनाए हुए हैं।
June 4, 2024 10:12 AM
पश्चिम बंगाल में सभी 42 सीटों के रुझान मिल रहे हैं। एन.डी.ए. 19, और आई.एन.डी.आई.ए. 23 सीटों पर आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी 19, तृणमूल कांग्रेस 22, कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के शांतनु ठाकुर और कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी आगे चल रहे हैं। भाजपा ...
June 4, 2024 9:48 AM
असम में 14 सीटों के रुझान मिले हैं। एन.डी.ए. 10, आई.एन.डी.आई.ए. 2 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। भाजपा 9, असम गण परिषद एक, कांग्रेस 2, निर्दलीय एक और बी.पी.एफ. एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
June 4, 2024 9:41 AM
गोवा में 2 सीटों के रुझान मिले हैं। एन.डी.ए. और आई.एन.डी.आई.ए. एक-एक सीट पर आगे हैं। भाजपा नेता श्रीपद यशो नाइक उत्तर गोवा और कांग्रेस नेता कैप्टन विरिआतो फर्नांडिस दक्षिण गोवा से आगे हैं।
कोई पोस्ट नहीं मिला
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 12th Apr 2026