क्षेत्रीय समाचार

June 10, 2024 5:17 PM

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी जिले में हुए आतंकवादी हमले को  “अनुचित” प्रयास करार दिया

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज रियासी जिले में हुए आतंकवादी हमले को  क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए "अनुचित" प्रयास करार दिया है। इस हमले में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 33 अन्य घायल हुए हैं। अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद उप-राज्‍यपाल ने कहा कि ऐसे प्रयासों से सख्ती से...

June 9, 2024 8:29 PM

राजधानी दिल्ली के व्यस्त इलाके कनॉट प्‍लेस में आज शाम एक इमारत में आग लग गई

  राजधानी दिल्ली के व्यस्त इलाके कनॉट प्‍लेस में आज शाम को एक इमारत में आग लग गई। यह आग लगने की घटना कनॉट प्लेस के एम ब्लॉक स्थित गेम जोन के मिस्ट्री रूम में हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने यह जानकारी देते हुये बताया कि आग लगने की ...

June 9, 2024 7:20 PM

राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा

  राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री बढ़कर 42 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्‍य के स्‍तर 27 दशमलव चार  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के दौरान ...

June 9, 2024 7:18 PM

दिल्ली के डॉक्‍टर राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में इलाज कराने बुजुर्गो को भीडभाड से बचाने के लिए प्रत्‍येक रविवार को विशेष ओपीडी

  डॉक्‍टर राममनोहर लोहिया अस्‍पताल (आरएमएल) में इलाज कराने आने वाले बुजुर्गो को भीडभाड से बचाने के लिए प्रत्‍येक रविवार को विशेष ओपीडी लगाई जायेगी। यहां वृद्धावस्‍था से जुडी सभी तरह की बीमारी का इलाज होगा। इसमें दिल्‍ली के अलावा अन्‍य राज्‍यों से आने वाले बुजुर्गो को भी फायदा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य विभा...

June 9, 2024 7:13 PM

आई पी यूनिवर्सिटी में बीटेक की चल रही ऑनलाइन काउंसलिंग में 13 जून तक आवेदन किया जा सकता है

  आई पी यूनिवर्सिटी में बीटेक की चल रही ऑनलाइन काउंसलिंग में 13 जून तक आवेदन किया जा सकता है। जिन आवेदकों ने आवेदन शुल्‍क पंद्रह हजार रूपये जमा करा रखे है वह 13 जून तक एक हजार रूपये काउंसलिंग भागीदारी शुल्‍क के साथ जमा करा सकते है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के आवेदक 14 जून तक अपने दस्‍तावेजों क...

June 9, 2024 7:08 PM

दिल्ली में दोषपूर्ण नंबर प्लेटों के लिए करीब सत्रह हजार उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

  दिल्‍ली यातायात पुलिस ने इस साल दोषपूर्ण नंबर प्‍लेट वाले वाहनों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने इस साल अब तक दोषपूर्ण नंबर प्लेटों के लिए करीब सत्रह हजार उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वर्ष 2023 में चार हजार से ज्‍यादा उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। दिल्‍ली ...

June 9, 2024 1:51 PM

दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने पानी के कमी को लेकर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात का समय मांगा

दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने पानी के कमी को लेकर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात का समय मांगा है। सुश्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हरियाणा सरकार ने मुंडका नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ रही है।   उन्होंने कहा कि श्री सक्सेना केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं और उनसे मामले में हस्...

June 9, 2024 1:47 PM

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह को देखते हुए राजधानी में कई मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित

मनोनीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह को देखते हुए, आज राजधानी में कई मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित है। संसद मार्ग, रफी अहमद किदवई मार्ग, नॉर्थ एवेन्यू रोड, साउथ एवेन्यू रोड, कुशकर रोड, राजाजी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग पर यातायात आज दोपहर 2 बजे से र...

June 9, 2024 11:12 AM

पेपर लीक मामलों से निपटने के लिए कानून बनाएगी उत्तर प्रदेश सरकार

उत्‍तर प्रदेश सरकार पर्चा लीक मामलों से निपटने के लिए कानून बनाएगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कल भर्ती आयोगों के प्रमुखों की बैठक में कहा कि पेपर लीक या सॉल्वर गैंग की गतिविधियां स्वीकार्य नहीं हैं और ऐसे अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जो नजीर बन सके। श्री योगी ...

June 8, 2024 9:06 PM

डीएमके संसदीय दल की बैठक चेन्‍नई में

डीएमके संसदीय दल की बैठक आज चेन्‍नई में हो रही है। मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन के नेतृत्‍व वाली पार्टी ने 39 संसदीय क्षेत्र में अपने सहयोगी दलों के साथ विजय प्राप्‍त की है। डीएमके के अकेले 21 सांसद हैं। पार्टी ने डीएमके और उसके सहयोगी दलों को चुनाव में जीत के लिए तमिलनाडु के लोगों का धन्‍यवाद किया। उ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला