क्षेत्रीय समाचार

June 11, 2024 5:28 PM

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। वे अब  सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वे हाल ही में कन्‍नौज सीट से लोकसभा सदस्‍य चुने गए है। श्री यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल ...

June 11, 2024 5:23 PM

सिक्किम: संजीत खरेल को राज्य विधानसभा का कार्यवाहक अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया

सिक्किम में, संजीत खरेल को राज्य विधानसभा का कार्यवाहक अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज गंगटोक में राजभवन में उन्‍हें पद की शपथ दिलाई।   श्री खरेल 11वीं सिक्किम विधानसभा के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा में वह नामथांग रेटेपानी निर्वाचन क्षेत्र का ...

June 11, 2024 3:26 PM

ओडिशा भाजपा अपने विधायक दल के नेता चुनने के लिए आज भुवनेश्वर में बैठक करेगी

ओडिशा भाजपा अपने विधायक दल के नेता चुनने के लिए आज भुवनेश्वर में बैठक करेगी। जिससे राज्य के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। नये मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद कल शाम को भुवनेश्वर के जनता मैदान में शपथ लेंगे। नए मुख्यमंत्री की चुनाव प्रक्रिया के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए ग...

June 11, 2024 2:59 PM

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

  मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।   आकाशवाणी से बातचीत में, मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. आर के जेनामणि ने कहा कि भीषण गर्मी फिर से शुरू हो गई है और मुख्य रूप ...

June 11, 2024 2:37 PM

त्रिपुरा में जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों को हटाया गया

  त्रिपुरा में जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों को कल हटा दिया गया। पिछले रविवार को होने वाली परीक्षा से कुछ घंटे पहले परिषद की भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी लीक होने के दो दिन बाद यह कार्रवाई हुई।   भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष दाता मोहन जमातिया एक पूर्व न्यायाधीश और त...

June 11, 2024 2:09 PM

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पानी की कमी के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की

  दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में चल रही पानी की कमी के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सक्सेना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली को आवंटित हिस्से के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है और हर स...

June 11, 2024 2:00 PM

झारखंड: जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

  झारखंड के जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने तीन दिन पहले उनसे सभी विभाग वापस ले लिए थे। आलम ने झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल से भी इस्तीफा दे दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता को धनशोधन से जुड़े एक मामले में 15 मई...

June 11, 2024 1:22 PM

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज अपनी मंत्रिमंडल की पहली बैठक की

  सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद सचिवालय में आज अपनी मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। बैठक में सिक्किम के राज्यपाल से विधायक संजीत खरेल को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने की सिफारिश की गई। मंत्रिमंडल की बैठक में भूस्खलन प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह भुगतान और घर नि...

June 11, 2024 1:15 PM

त्रिपुरा ने 15 जून से रबी सीजन के लिए वार्षिक सब्सिडीयुक्त धान खरीद कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की

त्रिपुरा ने इस महीने की 15 तारीख से रबी सीजन के लिए अपना वार्षिक सब्सिडीयुक्त धान खरीद कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि दिसंबर 2018 में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य राज्य में किसानों को आर्थिक रूप से समर्थन देना है।...

June 11, 2024 12:43 PM

चिराग पासवान ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने आज केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर श्री पासवान ने कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी को प्रतिबद्धता, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्‍होंने कहा कि उनका विभाग किसानों को सीधा लाभ पहुंचाएगा और उनकी आय...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला