क्षेत्रीय समाचार

June 20, 2024 4:41 PM

देश कल10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा

10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल मनाया जाएगा। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के कालम्‍ब से शशि कुमार भातलवंडे दृष्टिबाधित होने के बावजूद 2005 से योग कर रहे हैं। उन्‍होंने पांच सौ से अधिक योग अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया है।                               

June 20, 2024 4:30 PM

तमिलनाडु में कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की मौत

तमिलनाडु में, कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की मौत हो गई और एक सौ से अधिक लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रभावितों को पुडुचेरी के कल्लाकुरिची, सेलम और जिपमर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर का तबादला कर दिया गया है और पुलिस उपाध...

June 20, 2024 4:15 PM

बिहार सरकार ने राज्‍य के 4 शहरों में मेट्रो रेल सेवाएं शुरू करने की स्वीकृति दी

बिहार सरकार ने राज्‍य के चार शहरों मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो रेल सेवाएं शुरू करने की स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज राज्‍य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। मंत्रिमंडल ने शहरी विकास और आवासन विभाग के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति ...

June 20, 2024 9:39 PM

एनएचएआई ने नीट पेपर लीक मामले से संबंधित आरोपी के पटना में उसके गेस्ट हाउस रुकने वाले मामले को खारिज किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एन एच ए आई ने आज मीडिया की उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया कि नीट पेपर लीक मामले से संबंधित आरोपी पटना में उसके गेस्ट हाउस में रुके थे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नोडल एजेंसी एन एच ए आई ने स्पष्ट किया है कि उसके पास पटना में कोई गेस्ट ...

June 20, 2024 4:04 PM

दिल्ली: भारी गर्मी में पानी की कमी से लोगों की मुश्किलें बढ़ी

पिछले दो सप्ताह से राष्ट्रीय राजधानी में जारी भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में लोग पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बहुत कम है या बिल्कुल नहीं है, जिससे लोगों को पानी के टैंकरों और बोरवेलों पर निर्भर होना पड़ रहा है। प्रभावित इलाकों में संगम विहार,...

June 20, 2024 9:24 AM

मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव में दिव्यांग छात्रों के लिए प्रदर्शित की गई भारतीय सांकेतिक भाषाओं वाली विशेष फिल्में

मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव के 18वें संस्करण में कल 5वें दिन दिव्यांग छात्रों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषाओं वाली विशेष फिल्में प्रदर्शित की गईं। इन फिल्‍मों में लिटिल कृष्णा, द क्रॉस ओवर और जय जगन्नाथ जैसी श्रृंखला फिल्मों के अंक शामिल थे। संस्कारधाम विद्यालय और विक्‍टोरिया मेमोरियल स्कूल ...

June 20, 2024 9:22 AM

गिद्धों की एशियन किंग प्रजाति के लिए उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में स्थापित किया जाएगा दुनिया का पहला संरक्षण और प्रजनन केंद्र

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में गिद्धों की एशियन किंग प्रजाति के लिए दुनिया का पहला संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित किया जाएगा। केंद्र का नाम जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र है। यह केंद्र लुप्तप्राय प्रजातियों की आबादी में सुधार करेगा जो वर्ष 2007 से अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की लुप्तप्राय सू...

June 20, 2024 9:06 AM

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत

तमिलनाडु में कल्लाकुरिची में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोगों का कल्लाकुरिची और सलेम के सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर श्रवण कुमार जाटवथ ने बताया कि मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्‍होंने बताया कि अधिकतर लोगों को चक्कर, पेट दर्द औ...

June 20, 2024 1:50 PM

जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के लिए आज श्रीनगर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर आज दोपहर श्रीनगर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री कल श्रीनगर में आयोजित होने वाले दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी की यह पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा है। श्रीनगर में विश्‍व विख्यात ड...

June 19, 2024 8:54 AM

विश्व सिकल सेल दिवस पर आज मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

विश्व सिकल सेल दिवस पर आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के डिंडोरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे डिंडोरी के शासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।   कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित राज्य सरकार के ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला