क्षेत्रीय समाचार

June 29, 2024 1:41 PM

लद्दाख में नदी से टैंक पार करते समय हुई दुर्घटना में सेना के पांच जवानों की मौत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में एक नदी में से टैंक पार करवाते समय हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में भारतीय सेना के पांच जवानों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। श्री सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देशवासी वीर सैनिकों की राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने शोक...

June 29, 2024 12:38 PM

झारखंड सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला लिया

झारखंड सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि सरकार इसके लिए प्रति माह लगभग 21 करोड़ 70 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ वहन करेगी। उन्होंने ...

June 29, 2024 11:39 AM

तमिलनाडु: विरुधुनगर जिले के सत्तूर में पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, चार लोगों की मौत 

तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के सत्तूर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। इस पटाखा फैक्ट्री में 50 मजदूर काम में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि पटाखे तैयार करते समय केमिकल मिलाने के दौरान यह हादसा हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री के कुल 15 कमरों में से तीन कमरे पूरी तरह ध्वस...

June 29, 2024 11:31 AM

नागालैंड: तीन नगर पालिकाओं और 21 नगर परिषदों के लिए हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना हुई कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू

  नागालैंड में तीन नगर पालिकाओं और 21 नगर परिषदों के लिए हुए शहरी स्थानीय निकाय (यू.एल.बी.) चुनाव की मतगणना आज सुबह कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू हुई। राज्‍य के दस जिलों में 16 मतगणना हॉल और 125 मतगणना टेबल की व्यवस्था की गई है। ऐतिहासिक यू.एल.बी. चुनाव 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ 26 जून 2024 को कराया...

June 29, 2024 11:24 AM

नागालैंड सरकार द्वारा संशोधित बिक्री कर लागू करने के बाद राज्य में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि

नागालैंड सरकार द्वारा संशोधित बिक्री कर लागू करने के बाद राज्य में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि हुई है। पेट्रोल पर बिक्री कर अब बढ़ाकर 21.75 प्रतिशत और डीजल पर 17.20 प्रतिशत कर दिया गया है। कल मध्य रात्रि से नई दरें प्रभावी होंगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, डीजल की दर प्रति लीटर 17.20 प्रति...

June 29, 2024 11:10 AM

महाराष्ट्र: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच टक्कर के बाद 6 लोगों की मौत 

महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर कल रात दो कारों के बीच टक्कर के बाद 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना जालना जिले में समृद्धि राजमार्ग पर कदवांची गांव के पास हुई। यह हादसा तब हुआ जब एक कार ईंधन भरवाने के बाद गलत साइड से राजमार्ग पर घुस गई और नागपुर से मुंबई जा रही द...

June 29, 2024 11:05 AM

कर्नाटक: उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को नॉर्वे की कंपनी से आठ मालवाहक जहाजों के डिजाइन और निर्माण के लिए मिला ऑर्डर 

कर्नाटक स्थित उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को नॉर्वे की एक कंपनी से आठ मालवाहक जहाजों के डिजाइन और निर्माण के लिए 1100 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।   हर जहाज की लंबाई 100 मीटर और वजन 6 हजार 300 मीट्रिक टन होगा। यह एक पर्यावरण अनुकूल ...

June 29, 2024 10:55 AM

राजस्थान और उत्तर प्रदेश कई राज्यों के शेष भागों में की ओर पहुंचा मानसून: मौसम विभाग  

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के शेष भागों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश, उत्त...

June 28, 2024 9:06 PM

अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव श्री धर्मेंद्र ने सीमा सड़क महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन के साथ ईटानगर में एक बैठक की

अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव श्री धर्मेंद्र ने आज राज्य में सड़क परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न भूमि अधिग्रहण मुद्दों पर सीमा सड़क महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन के साथ ईटानगर में एक बैठक की। बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख पी सुब्रमण्यम भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान अरुणाच...

June 28, 2024 9:01 PM

मेजर जनरल प्रवीण बद्रीनाथ ने सिक्किम में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

कोलकाता में पूर्वी कमान मुख्यालय के मुख्य अभियंता मेजर जनरल प्रवीण बद्रीनाथ ने सिक्किम में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सड़क बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का आकलन किया। इस दौरान उनके साथ सीमा सड़क संगठन- बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वास्तिक के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर मनोज गुप्ता भी उपस्थित रहे। वे ज़ो...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला