क्षेत्रीय समाचार

June 29, 2024 8:35 PM

रांची में धन शोधन निवारण अधिनियम – पी एम एल ए न्‍यायालय ने झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को दो दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा

रांची में धन शोधन निवारण अधिनियम - पी एम एल ए न्‍यायालय ने झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को आज दो दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। मंत्री को पहली जुलाई को न्‍यायालय के समक्ष वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से पेश किया जाएगा। आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय ने 15 मई को गिरफ्तार किया था।

June 29, 2024 8:26 PM

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में

दिल्ली की एक अदालत ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो - सीबीआई के साथ उनकी तीन दिन की हिरासत आज समाप्त हो गई थी। आम आदमी पार्टी प्रमुख को पूछताछ के लिए हिरासत में...

June 29, 2024 8:22 PM

बिहार में परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को आज सीबीआई जांच के लिए पटना ले गई

बिहार में कथित नीट यूजी प्रवेश परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को आज सीबीआई आगे की जांच के लिए पटना ले गई।  इस मामले में कल झारखंड से गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों को आज दोपहर मेडिकल जांच के लिए पटना के एक अस्पताल ले जाया गया। सीबीआई ने इस मामले में हजारीबाग ओएसिस स्कूल के ...

June 29, 2024 8:09 PM

अमित शाह-पंचकुलाराष्‍ट्रीय अपराध विज्ञान विश्‍वविद्यालय और हरियाणा सरकार के बीच आज हरियाणा के पंचकुला में एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर

राष्‍ट्रीय अपराध विज्ञान विश्‍वविद्यालय और हरियाणा सरकार के बीच आज हरियाणा के पंचकुला में एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन पर केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्‍द्रीय शहरी विकास, आवास और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह और राज्‍य विधानसभा अध्‍यक्ष ज्ञ...

June 29, 2024 5:57 PM

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  कथित शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में

दिल्ली की एक अदालत ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो - सीबीआई के साथ उनकी तीन दिन की हिरासत आज समाप्त हो गई थी। आम आदमी पार्टी प्रमुख को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने ...

June 29, 2024 5:48 PM

महाराष्‍ट्र सरकार छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कडे परिश्रम को व्‍यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा- उप-मुख्‍यमंत्री अजीत पवार

महाराष्‍ट्र के उप-मुख्‍यमंत्री अजीत पवार ने आज कहा कि चिकित्‍सा शिक्षा में प्रवेश के लिए राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट में कदाचार पर केन्‍द्र और राज्‍य सरकार गंभीर हैं और विभिन्‍न एजेंसियों ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। श्री पवार ने राज्‍य विधानसभा में कहा कि पूरे देशभर में नीट ...

June 29, 2024 5:04 PM

पेपर लीक के विरूद्ध कानूनों को सख्‍त बनाया गया है- केन्‍द्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान

भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा में चुनाव प्रभारी और केन्‍द्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने आज पंचकुला में ताऊ देवीलाल खेल परिसर में भाजपा की राज्‍य कार्यकारिणी की एक बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह, केन्‍द्रीय ऊर्जा मंत्री और राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल...

June 29, 2024 4:54 PM

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल राज्‍य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने पर विचार कर रहे हैं

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्‍टर सी.वी. आनंद बोस राज्‍य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने पर विचार कर रहे हैं। इसी सप्ताह मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय नबन्ना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि महिलाएं कोलकाता राजभवन में जाने से डरती हैं। हमारे कोलकाता संवाददाता ने र...

June 29, 2024 2:21 PM

लद्दाख:  टैंक युद्ध अभ्‍यास के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए  पांच सैनिक    

लद्दाख क्षेत्र में कल रात टैंक युद्ध अभ्‍यास के दौरान पांच सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए। टैंक जब नदी पार कर रहे थे तो अचानक जल का प्रवाह बढ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। वास्तविक नियंत्रण रेखा-एल.ए.सी. के निकट दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में टैंक युद्ध का एक अभ्यास चल रहा था। आधिकारिक वक्‍तव्‍य में लेह ...

June 29, 2024 2:17 PM

नीट(यूजी) में कथित अनियमितताओं के मामले में अहमदाबाद और गोधरा जिलों सहित गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर तलाशी कर रहा है केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो नीट(यूजी) में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में अहमदाबाद और गोधरा जिलों सहित गुजरात में सात अलग-अलग स्थानों पर तलाशी कर रहा है। इस मामले में बृहस्पतिवार को सीबीआई ने पटना से दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला