क्षेत्रीय समाचार

July 8, 2024 12:29 PM

हरियाणा: पंचकूला में हरियाणा रोडवेज की बस पलटने से 50 से ज्यादा यात्री घायल, ड्राइवर और कंडक्टर सस्पेंड

आज सुबह हरियाणा के पंचकूला में पिंजौर के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस पलट गई, जिसमें 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। इस मामले में हरियाणा सरकार ने बस के ड्राइवर संदीप कुमार और कंडक्टर यशपाल को सस्पेंड कर दिया है। हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हादसे की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जिस ...

July 8, 2024 12:27 PM

फ्रांस के संसदीय चुनावों के लिए पुदुचेरी में भी हुआ मतदान

फ्रांस की संसद के लिए दूसरे और अंतिम दौर का चुनाव कल पुदुचेरी में भी हुआ। इसमें पुदुचेरी में रह रहे फ्रांसीसी नागरिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फ्रांस के वाणिज्य दूतावास ने केन्द्रशासित प्रदेश में दो मतदान केंद्र स्थापित किए। पहला मतदान केन्‍द्र दूतावास में और दूसरा फ्रेंच इंस्टीट्यूट में स्...

July 8, 2024 2:23 PM

मुंबई के विभिन्न इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ

मुंबई के विभिन्न इलाकों में आज मूसलाधार बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है। शहर में देर रात एक बजे से सुबह सात बजे तक छह घंटे की अवधि में विभिन्न स्थानों पर 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने दोपहर एक बजकर 57 मिनट पर 4.4 मीटर की ऊंची लहर के साथ मुंबई में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी...

July 8, 2024 12:15 PM

जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पोनी एम्बुलेंस सेवा शुरू की

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, कश्मीर ने श्री अमरनाथ जी यात्रा 2024 के लिए एक 'पोनी एम्बुलेंस' सेवा शुरू की है, जो तीर्थयात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान कर रही है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह के मार्गदर्शन में और स्व...

July 8, 2024 12:11 PM

आंध्र प्रदेश: भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन आज आंध्र प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए राजामहेंद्रवरम पहुंचने के लिए विजयवाड़ा हवाई अड्डे पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने डॉ. एल. मुरुगन का स्वागत किया। बाद में केंद्रीय...

July 8, 2024 12:08 PM

मध्य प्रदेश: राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई

मध्य प्रदेश में आज राज्य मंत्रिमंडल के संक्षिप्त विस्तार में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब राज्य मंत्रिपरिषद में कुल 31 मंत्री हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। श्री रावत चं...

July 8, 2024 12:00 PM

उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन से राजमार्ग और स्थानीय सड़कें अवरुद्ध

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में तेज वर्षा के कारण जलभराव और घरों को नुकसान हुआ। इससे कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और पेड़ उखड़ गए। मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से राजमार्ग और स्थानीय सड़कें अवरुद्ध हो गईं। कुमाऊं क्षेत्र में बनबसा, टनकपुर, खटीमा और सितारगंज में बाढ़ क...

July 8, 2024 11:52 AM

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मुंबई, उपनगरीय मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश और तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार भारी बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और शहर में यातायात भी प्...

July 8, 2024 11:39 AM

ओडिशा: पुरी में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आज दूसरा और अंतिम दिन

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में रथों को खींचना आज फिर शुरू होगा। पुरी में गुंडिचा मंदिर के लिए रथों को खींचना कल सूर्यास्त के बाद रोक दिया गया था। विशेष खगोलीय व्यवस्था के कारण इस वर्ष रथ यात्रा दो दिन के लिए आयोजित की जा रही है। ऐसा पिछल...

July 8, 2024 11:24 AM

पंजाब: मोगा में स्थापित की गई राज्य की पहली प्लांट क्लिनिक और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला

पंजाब में नीति आयोग के अनुदान से मोगा में राज्य की पहली प्लांट क्लिनिक और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है। क्लिनिक किसानों को मुफ्त मिट्टी परीक्षण और पौधों की बीमारी निदान सेवाएं प्रदान करेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला