क्षेत्रीय समाचार

July 9, 2024 6:30 PM

भारतीय जनता पार्टी ने मोहन लाल बडोली को हरियाणा प्रदेश पार्टी अध्यक्ष किया नियुक्त

  भारतीय जनता पार्टी ने मोहन लाल बडोली को हरियाणा प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस वर्ष के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री बडोली वर्तमान में सोनीपत जिले के राई विधानसभा क्षेत्र ...

July 9, 2024 5:38 PM

मुंबई पुलिस ने वर्ली बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को किया गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने आज वर्ली बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। मिहिर, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। उसकी बीएमडब्ल्यू कार ने मुंबई में एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक महिला की मौत ...

July 9, 2024 4:23 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य के कुमाउं के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया। 7 और 8 जुलाई को मूसलाधार बारिश के कारण उधमसिंह नगर और चपांवत जिलों के कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। एक हजार चार सौ से अधिक लोगों को  उधम स...

July 9, 2024 4:26 PM

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग और उनकी मां श्रीमती धन माया तमांग ने मिंटोकगांग में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर सप्ताह भर चलने वाले पर्यावरण पर्व में भाग लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान माताओं का सम्मान है और पर्यावरण सं...

July 9, 2024 1:48 PM

मुंबई में आज मौसम में सुधार हुआ

    मुंबई में तेज वर्षा के कारण जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त होने के एक दिन बाद आज मौसम में सुधार हुआ है। मौसम विभान ने शहर और उसके उपनगरों के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी वापस ले ली है। मध्य और पश्चिमी दोनों लाइनों पर ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित ...

July 9, 2024 1:46 PM

बिहार में कल पूर्णिया जिले के रूपौली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव

    बिहार में पूर्णिया जिले के रूपौली विधानसभा क्षेत्र में कल उपचुनाव होने जा रहा है। 11 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला लगभग तीन लाख 13 हजार मतदाता करेंगे। सभी 3सौ 21 मतदान केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं। मुख्य स्पर्धा जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल ...

July 9, 2024 1:33 PM

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा, कई जिले में येलो अलर्ट जारी

        बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा हुई। मौसम विभाग ने राज्‍य के पूर्वी और दक्षिण मध्‍य क्षेत्रों सहित पटना, सिवान, गोपालगंज, सारण, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर और नवादा जिलों में अगले 24 घंटों के लिए तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।     इन इलाकों में आंधी तूफान और बिजली ...

July 9, 2024 1:07 PM

पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कल होने वाले उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी

      पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कल होने वाले उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिन्दर भगत, भारतीय जनता पार्टी के शीतल अंगुराल और क...

July 9, 2024 12:12 PM

जम्मू-कश्मीर में कठुआ में सेना के ट्रक पर आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-एनएच-44 पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है

      जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कठुआ जिले के माचेड़ी क्षेत्र में सेना के एक ट्रक पर घातक आतंकी हमले के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग -एनएच-44 पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस आतंकी हमले में सेना के पांच जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि इस आतंकी हमले के बाद केंद्...

July 9, 2024 11:57 AM

दिल्‍ली पुलिस ने अंतर्राष्‍ट्रीय अंग प्रत्‍यारोपण गिरोह के सिलसिले में एक डॉक्‍टर सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया

      दिल्‍ली पुलिस ने अंतर्राष्‍ट्रीय अंग प्रत्‍यारोपण गिरोह के सिलसिले में एक डॉक्‍टर सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्‍त अमित गोयल ने बताया कि इस गिरोह का सरगना बंगलादेशी है। उन्‍होंने बताया कि अपराध शाखा ने एक व्‍यक्ति को भी गिरफ्तार किया जो कि मरीज और दानदाता की व्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला