क्षेत्रीय समाचार

July 10, 2024 2:01 PM

उत्तराखंड: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन के बाद यातायात अवरुद्ध हुआ

उत्तराखंड में चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाताल गंगा लंगसी सुरंग के पास भारी भूस्खलन के बाद यातायात अवरुद्ध हो गया है। बद्रीनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के लिए कहा गया है।

July 10, 2024 1:23 PM

बिहार: पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

  बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान धीमी गति से जारी है। कई हिस्सों में बारिश के कारण मतदान प्रक्रिया में बाधा आई। इस निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है। स्वतंत्र और निष्...

July 10, 2024 1:20 PM

झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शाम रांची पहुंचेगा निर्वाचन आयोग का छह सदस्यीय दल

    निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उपायुक्त नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यों का दल आज शाम दो दिन के दौरे पर रांची पहुंचेगा। यह दल झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव इस वर्ष होना है। निर्वाचन आयोग का दल आज राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी और अन्य ...

July 10, 2024 1:12 PM

तमिलनाडु: विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में हो रहा भारी मतदान

  तमिलनाडु में विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में आज भारी मतदान की खबर है। इस साल 6 अप्रैल को डीएमके विधायक एन. पुगझेनथी की मृत्यु के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र रिक्‍त हुआ था। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक लगभग 30 फीसदी मतदान हो चुका है। कुल 29 उम्मीदवार मैदान में हैं।

July 10, 2024 1:06 PM

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने एससी एसटी उपयोजना के कोष को पांच गारंटी योजनाओं के लिए परिवर्तित करने के मुद्दे पर कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांगी

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उपयोजना के कोष को कर्नाटक में पांच गारंटी योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए परिवर्तित करने के मुद्दे पर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब किया है। मीडिया की खबरों का स्‍वत: संज्ञान लेते हुए इस मुद्दे पर आयोग ने राज्य सरकार को सात दिन के भीतर...

July 10, 2024 1:02 PM

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ 11 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा को संबोधित करेंगे

उपराष्‍ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ 11 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा को संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री धनखड़ ने विधानसभा अध्‍यक्ष राहुल नार्वेकर और विधान परिषद के उपाध्यक्ष डॉक्‍टर नीलम गोरहे के दोनों सदनों को संबोधित करने का निमंत्रण स्वीकार किया। उपराष्ट्रपति राज्यसभा म...

July 10, 2024 12:58 PM

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों की तलाश के लिए फिर शुरू हुआ तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज तड़के फिर तलाशी अभियान शुरू हुआ। यहां कल आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी। कल डोडा जिले के गोली-गाडी के जंगलों में तेज बारिश और अंधेरे के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया था। सुरक्षा बल जंगल में आतंकवादियों की तलाश में जुट गए हैं।     आतंकवादियों की त...

July 10, 2024 12:55 PM

कर्नाटक: तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए हितधारकों को दिया जा रहा है व्यापक प्रशिक्षण

कर्नाटक में हितधारकों को एक जुलाई से लागू तीन नए आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का व्यापक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय और सर्वोच्‍च न्‍यायालय के वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता एच. सुनील कुमार ने नए आपराधिक कानूनों पर अपने विचार साझा...

July 10, 2024 12:52 PM

महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में आज सुबह सात बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के कलमनुरी तालुका के रामेश्वर टांडा गांव में स्थित था। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता चार दशमलव पांच मापी गई। जिला प्रशासन ने किसी भी नुकसान न होने की पुष्टि की...

July 10, 2024 12:48 PM

उत्तर प्रदेश: उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना के संबंध में जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बांगरमऊ के निकट आज सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक दुग्‍ध टैंकर से एक डबल डेकर बस की टक्कर हो जाने से कम से कम 18 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 19 लोग घायल हो गए। यह बस दिल्ली से बिहार के सीतामढ़ी जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई और लोग बस से...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला