राष्ट्रीय

August 25, 2024 8:36 AM

मौसम विभाग ने राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र और गुजरात में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। असम, मेघालय, उत्‍तर प्रदेश, कर्नाटक, मराठवाड़ा और विदर्भ में भी आज भारी वर्षा होने की संभावना है।

August 25, 2024 7:31 AM

ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा आज से चार दिन की भारत यात्रा पर रहेंगे

ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा आज चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर और श्री विएरा मंगलवार को नौवीं भारत-ब्राजील संयुक्‍त आयोग की बैठक की सह-अध्‍यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों मंत्री इस वर्ष ब्राजील में प्रस्तावित जी-20 बैठ...

August 25, 2024 7:23 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र में जलगांव और राजस्थान में जोधपुर का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र में जलगांव और राजस्थान में जोधपुर का दौरा करेंगे। वे जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री मोदी वहां 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करेंगे। वे देशभर की लखपति दीदियों से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री ढाई हजार करोड़ रुपये के कोष ...

August 25, 2024 11:03 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 113वीं कड़ी होगी।   यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट https://www.newsonair.gov.in/ और न्यूज़ ऑन एआईआर मोबाइल ऐप प...

August 25, 2024 7:10 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में तनहुन जिले में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये दिए जाएंगे। नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय दूतावास ने बताया ...

August 25, 2024 8:20 AM

सरकारी कर्मचारियों ने एकीकृत पेंशन योजना को मंजूरी देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत किया

सरकारी कर्मचारियों ने एकीकृत पेंशन योजना को मंजूरी देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत किया है जिसमें पेंशन की गारंटी दी गई है। कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर मुलाक़ात का अवसर देने के लिए भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। सरकारी कर्मी संगठन के संयुक्त सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि प्र...

August 25, 2024 6:59 AM

संयुक्‍त परामर्शदात्री मशीनरी के कर्मियों ने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात

केन्द्र सरकार के कर्मचारियों से जुड़ी संयुक्‍त परामर्शदात्री मशीनरी के कर्मियों ने कल नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। संगठन के राष्‍ट्रीय सचिव श्री गोपाल मिश्रा ने एकीकृत पेंशन योजना के संबंध में सरकार के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की।

August 25, 2024 6:54 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा की है। एकीकृत पेंशन योजना पर मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद, सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से सरकारी कर्मचारियों की मर्यादा और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कर्...

August 24, 2024 8:52 PM

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए युनिफाइड पेंशन स्‍कीम को स्‍वीकृति दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए युनिफाइड पेंशन स्‍कीम को स्‍वीकृति दी है जिसमें निश्चित पेंशन का प्रावधान किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आज नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि इस योजना के अंतर्गत 25 वर्ष की सेवा पूरी...

August 24, 2024 8:47 PM

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राधा गोविंद कार मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है  

   पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राधा गोविंद कार मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष के खिलाफ वित्तीय अनियमितता मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। संदीप घोष से फिलहाल कोलकाता में पूछताछ जारी है और उनका पॉलीग्राफ जांच भी चल रहा है। ब्‍यूरो ने संदीप घोष समेत...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला