राष्ट्रीय

August 28, 2024 8:58 AM

पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता पार्टी ने आज 12 घंटे के बंद का आह्वान किया

भारतीय जनता पार्टी ने कोलकाता में राज्य सचिवालय, नबन्‍ना में कल की रैली में भाग ले रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। भारतीय जनता पार्टी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की घटना की पीड़िता के लिए न्‍याय और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस बीच...

August 28, 2024 8:42 AM

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी, मध्य और तटीय भागों में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में देश के पश्चिमी, मध्य और तटीय भागों में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्‍त की है। अगले पांच दिनों में देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

August 28, 2024 8:24 AM

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन को एनएसजी का महानिदेशक नियुक्त किया गया

  भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी बी. श्रीनिवासन को देश के आतंकरोधी बल- राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। श्रीयुत श्रीनिवासन भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के 1992 बैच के अधिकारी हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की नियुक्ति को मंजूरी दी। वे ...

August 28, 2024 8:13 AM

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज त्रिपुरा का दौरा करेगा अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव बी. सी. जोशी के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल बाढ़ की विनाशकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए आज त्रिपुरा का दौरा करेगा। इस दल में कृषि, वित्‍त, जल शक्ति, ग्रामीण विकास तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालयों के अधिकारी शामिल हैं।   त्रिपुरा के राजस्‍व सचि...

August 28, 2024 8:01 AM

भारत ने मंकीपॉक्स की जांच के लिए स्वदेशी आरटी-पीसीआर परीक्षण किट विकसित की

भारत ने मंकीपॉक्स की जांच के लिए स्वदेशी आरटी-पीसीआर परीक्षण किट विकसित कर ली है। केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने इस वायरल बीमारी के लिए सिमेन्स हैल्‍दीनीर की आरटी-पीसीआर किट को मंजूरी दे दी है। इसका इस्तेमाल आई.एम.डी.एक्स. मंकीपॉक्स के निदान के लिए किया जाएगा। इसके जरिए मात्र 40 मिनट में परिण...

August 28, 2024 7:56 AM

देश में इस वर्ष अब तक कोयला उत्पादन में 7.12 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई

देश में इस वर्ष अब तक कोयला उत्पादन में 7.12 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। कोयला मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 25 अगस्त तक संचयी कोयला उत्पादन बढ़कर 370 मिलियन टन से अधिक हो गया। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह उत्पादन करीब 346 ‍ मिलियन टन था। म...

August 28, 2024 7:41 AM

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने हैजा से बचाव के लिए नया ओरल वैक्सीन विकसित किया

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने हैजा से बचाव के लिए एक नया ओरल वैक्सीन विकसित किया है। हिलचोल-आर नाम का यह टीका हिल्‍मेन लैबोरेट्रीज से लाइसेंस के तहत विकसित किया गया है। इसके लिए अमरीका की मर्क और ब्रिटेन की वैल्‍कम ट्रस्ट ने धन की व्‍यवस्‍था की है।

August 28, 2024 7:38 AM

देश में इस वर्ष खरीफ फसलों की बुआई में उल्लेखनीय प्रगति हुई: रिपोर्ट

देश में इस वर्ष खरीफ फसलों की बुआई में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अब तक कुल 1,065 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ फसल की बुआई हुई है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान बुआई का क्षेत्रफल लगभग 1,044 लाख हेक्टेयर था। कृषि और किसान कल्याण विभाग ने कल खरीफ फसलों के बारे में प्रगति रिपोर्ट जारी की है। ...

August 28, 2024 7:29 AM

वस्त्र मंत्रालय ने चार नए स्टार्टअप्स को मंजूरी प्रदान की

वस्त्र मंत्रालय ने कल नई दिल्‍ली में चार नए स्टार्टअप्स को मंजूरी प्रदान की। राष्‍ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की अध्यक्षता में हुई अधिकार प्राप्त कार्यक्रम समिति की आठवीं बैठक में प्रत्‍येक स्‍टार्टअप के लिए करीब 50 लाख रुपये का अनुदान भी मंजूर किया गया। समिति ने पांच शैक्षणिक संस्‍थानों के लिए भी करीब...

August 28, 2024 7:26 AM

भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिकों ने पार्किंसंस रोग के प्रबंधन की औषधियों की मात्रा संयोजित करने के लिए नया स्मार्ट सेंसर विकसित किया

भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिकों ने पार्किंसंस रोग के प्रबंधन की औषधियों की मात्रा संयोजित करने के लिए नया स्मार्ट सेंसर विकसित किया है। यह सेंसर स्मार्टफोन आधारित फ्लोरेसेंस टर्न-ऑन सिस्टम है जो किफायती और उपयोग में सरल है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उन्नत अध्‍ययन संस्‍थान ने बताया कि इस सेंसर की मदद स...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला