राष्ट्रीय

September 16, 2023 8:06 PM

एक राष्‍ट्र एक चुनाव समिति की पहली बैठक 23 सितम्बर को होगी

पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कहा कि ''एक राष्‍ट्र एक चुनाव'' समिति की पहली बैठक इस महीने की 23 तारीख को होगी। पूर्व राष्‍ट्रपति ने ओडिसा की राजधानी भुवनेश्‍वर में एक निजी विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्‍सा लेने के बाद संवाददाताओं को यह जानक...

September 16, 2023 7:53 PM

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आज 29वां विश्‍व ओजोन दिवस मनाया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आज 29वां विश्‍व ओजोन दिवस मनाया। मंत्रालय में सचिव लीना नंदन, यूएनईपी इण्डिया कार्यालय के प्रमुख अतुल बागई और यूएनडीपी इण्डिया कार्यालय की उप आवासीय प्रतिनिधि ईसाबेले त्‍सेन ने समारोह में भाग लिया। मांट्रियल सन्धि पर हस्‍...

September 16, 2023 7:20 PM

केन्‍द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- 2030 तक मसालों के निर्यात का लक्ष्‍य प्रतिवर्ष 10 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहिए

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत को 2030 तक मसालों के निर्यात का लक्ष्‍य प्रतिवर्ष 10 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहिए, जो अभी 4 अरब डॉलर प्रतिवर्ष है। केन्‍द्रीय मंत्री ने प्रस्‍ताव किया कि अगले वर्ष नई दिल्‍ली में दुनिया की सबसे बडी मसा...

September 16, 2023 7:15 PM

भारतीय तटरक्षक बल ने अंतर्राष्‍ट्रीय तटीय स्‍वच्‍छता दिवस पर विशाखापटनम में स्‍वच्‍छता अभियान का आयोजन किया

भारतीय तटरक्षक बल ने अंतर्राष्‍ट्रीय तटीय स्‍वच्‍छता दिवस पर आज विशाखापटनम में रामकृष्‍ण बीच पर स्‍वच्‍छता अभियान का आयोजन किया। तटरक्षक बल, केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, राष्‍ट्रीय केडेट कोर के केडिटों, गंगावरम बंदरगाह, एचपीसीएल, इंडियन ऑयल कॉरर्पोरेशन और स्‍कूली बच्‍चों ...

September 16, 2023 7:07 PM

दिल्ली पोस्टल सर्कल ने तीसरे विशेष स्वच्छता अभियान शुरूआत की

दिल्ली पोस्टल सर्कल ने आज एयरोसिटी में स्वचालित मेल प्रोसेसिंग सेंटर में तीसरे विशेष स्वच्छता अभियान शुरूआत की। इस अवसर पर डाक विभाग के सचिव विनीत पांडे ने कहा कि इस अभियान के दौरान अभिलेख और उपकरणों तथा काम में न आने वाली सामग्री को हटाकर कार्यालय में लगभग एक लाख वर्ग फुट स्थान खाली कराया गया है। श...

September 16, 2023 2:20 PM

मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

    मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में और अधिक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसी अवधि के...

September 16, 2023 2:18 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के दौरे पर हैं। वे मधुबनी जिले के झंझारपुर के ललित ग्राम कर्पूरी स्टेडियम में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी तैयारी के मद्देनजर यह राजनीतिक बैठक महत्...

September 16, 2023 2:03 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी के रूप में 23 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी दी, जिससे सौ ऐसे स्कूल स्थापित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को पूरा किया जा सके

     रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी के रूप में आज 23 नये सैनिक स्‍कूलों को मंजूरी दी। साझेदारी पहल के अंतर्गत 42 नये सैनिक स्‍कूल खोले जा चुके हैं। सरकार ने साझेदारी पहल के अंतर्गत सौ नये स्‍कूल खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें गैर सरकारी संगठन, निजी स्‍कूल और राज्‍य स...

September 16, 2023 12:46 PM

नौसेना के पोत 'निरीक्षक' ने श्रीलंका के त्रिंकोमाली बंदरगाह का आधिकारिक दौरा किया

  नौसेना का पोत निरीक्षक बृहस्पतिवार को श्रीलंका के त्रिंकोमाली बंदरगाह पहुंचा। यह पोत श्रीलंका की नौसेना को मिक्‍स्‍ड गैस ड्राइविंग प्रशिक्षण देगा। आठ दिन का यह प्रशिक्षण सत्र अगले सप्‍ताह होना है।      गोताखोरी प्रशिक्षण के अलावा, आईएनएस निरीक्षक पनडुब्...

September 16, 2023 12:25 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार प्रदान किया

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार प्रदान किए। विशेष उपलब्धि पुरस्कार समूचे भारत के 75 वर्ष से अधिक आयु के उन कलाकारों को दिया गया, जिन्हें अभी तक कोई राष्ट्रीय सम्मान नहीं मिला है। इन पुरस्कारों के अंतर्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला