राष्ट्रीय

March 14, 2024 5:19 PM

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्‍शेरिंग तोब्गे पांच दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंचे  

  भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्‍शेरिंग तोब्गे पांच दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंचे । इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। केन्‍द्रीय मंत्री अश्चिनी कुमार चौबे ने दिल्‍ली हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भूटान के प्...

March 14, 2024 1:45 PM

ईडी पर हमले वाले मामले में आज टीएमसी नेता शेख शाहजहां को बशीरहाट न्‍यायालय में पेश किया गया

पश्चिम बंगाल में निलंबित टीएमसी नेता और मुख्‍य आरोपी शेख शाहजहां को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला करने के मामले में आज बशीरहाट न्‍यायालय में पेश किया गया पश्चिम बंगाल में निलंबित टीएमसी नेता और मुख्‍य आरोपी शेख शाहजहां को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला ...

March 14, 2024 1:43 PM

ओडिशा के आईएनएस चिल्‍का पर कल अग्निवीरों की तीसरे बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी

ओडिशा के आईएनएस चिल्‍का पर कल अग्निवीरों की तीसरे बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह पासिंग आउट परेड महिला अग्निवीरों सहित लगभग दो हजार छह सौ अग्निवीरों के कठिन प्रशिक्षण के सफल समापन को दर्शाती है। नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार इस पासिंग आउट परेड के मुख्‍य अति...

March 14, 2024 1:46 PM

उच्‍च स्‍तरीय समिति ने आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक राष्‍ट्र-एक चुनाव पर रिपोर्ट सौंपी

एक राष्‍ट्र-एक चुनाव पर उच्‍च स्‍तरीय समिति ने आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को रिपोर्ट सौंपी। पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्‍यक्षता में यह उच्‍च स्‍तरीय समिति गठित की गई थी। समिति ने केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विधि और न्‍याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, 15वें वित्‍त आयोग के...

March 14, 2024 1:00 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सिक्‍ख नववर्ष के अवसर पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सिक्‍ख नववर्ष के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने वाहेगुरु की असीम अनुकम्‍पा से सभी के कल्‍याण और समृद्धि की कामना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुओं के ज्ञान के प्रकाश से समाज को मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

March 14, 2024 12:58 PM

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अश्‍लील सामग्रियों वाले 18 ओटीटी मंचों को ब्‍लॉक किया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अश्‍लील सामग्रियों वाले 18 ओटीटी मंचों को ब्‍लॉक कर दिया है। इनमें ड्रीम्स फिल्म्स, हंटर्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, प्राइम प्ले और अनकट अड्डा शामिल हैं। इन मंचों के साथ जुड़े 19 वेबसाइटों, 10 ऐप्‍स और 57 सोशल मीडिया खातों पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय मीडिया ...

March 14, 2024 1:47 PM

सीएए नागरिकता का अधिकार देने का क़ानून हैः अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम-सीएए नागरिकता का अधिकार देने का कानून है। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया है कि यह कानून किसी की भी नागरिकता नहीं छीनेगा। समाचार एजेंसी से साक्षात्‍कार में श्री शाह ने कहा कि सीएए अफगानिस्‍तान, बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान से आए हिंदू, सिख, ...

March 14, 2024 12:46 PM

प्रधानमंत्री ने निजी-चैनल द्वारा दिखाए गए ‘स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी: एकता का प्रतीक’ शीर्षक के वृत्तचित्र के एक एपिसोड को साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक निजी टेलीविजन चैनल द्वारा दिखाए गए स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी : एकता का प्रतीक शीर्षक के वृत्तचित्र के एक एपिसोड को साझा किया। सोशल मीडिया की एक पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि शानदार स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी पर आधारित इस एपिसोड को देखना एक अद्भुत अनुभव होगा। इसे देखकर हर क...

March 14, 2024 11:07 AM

भारत ने एशियाई विकास बैंक के साथ 18 अरब 10 करोड़ डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए

भारत ने अहमदाबाद में शहरी रहने की क्षमता और गतिशीलता में सुधार के लिए एशियाई विकास बैंक-एडीबी के साथ 18 अरब 10 करोड़ डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए। यह ऋण ग्रामीण से शहरी यानी पेरी-शहरी क्षेत्र में विकास को वित्तपोषित करेगा। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अहमदाबाद पेरी-अर्बन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट...

March 14, 2024 11:03 AM

भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह की 12वीं बैठक कल नई दिल्ली में संपन्न हुई

भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह-एमसीजी की 12वीं बैठक कल नई दिल्ली में संपन्न हुई। दो दिवसीय बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सैन्य स्तर के आदान-प्रदान को और बढ़ाने के लिए नई पहल पर चर्चा की। बैठक अंतर्राष्ट्रीय रक्षा सहयोग निदेशालय, मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और इटली के रक्षा जनरल स्टाफ क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला