राष्ट्रीय

March 15, 2024 5:05 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के पथानामथिट्टा जिले में लोकसभा चुनाव अभियान कार्यक्रम में भाग लिया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के पथानामथिट्टा जिले में लोकसभा चुनाव अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर श्री मोदी ने पथानामथिट्टा और मवेलिक्कारा लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में एक लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोध...

March 15, 2024 4:52 PM

नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 भारत का आंतरिक मामला- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 भारत का आंतरिक मामला है और यह भारत की समावेशी परंपराओं और मानवाधिकारों के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि यह अधिनियम अफगानिस्तान, पाकिस्तान और ...

March 15, 2024 4:49 PM

भारत के कुल निर्यात में बीते महीने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज

भारत के कुल निर्यात में बीते महीने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष फरवरी में देश का कुल निर्यात 73 दशमलव 55 अरब डॉलर रहा जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि से 14 प्रतिशत अधिक है। इसमें वस्तुओं का निर्यात 41 दशमलव 40 अरब डॉलर और सेवा क्षेत्र का निर्यात 32 दशमलव 15 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनिल ब...

March 15, 2024 2:16 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इस समय शीर्ष पर है और इसके और बढ़ने का अनुमान है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इस समय शीर्ष पर है और इसके और बढ़ने का अनुमान है। एक निजी समाचार चैनल के सम्मेलन में उन्होंने विभिन्न सेक्टरों में सुधार का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए केन्‍द्र, राज्‍य और स्‍थानीय निकायों के बीच अधिक समन्वय पर बल दिया। वित्त मं...

March 15, 2024 2:15 PM

निर्वाचन आयोग कल लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा

निर्वाचन आयोग कल लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में कल दोपहर चुनाव तिथियों की घोषणा की जाएगी। लोकसभा चुनाव के साथ कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल इस वर्ष 16 जून को समाप्त हो रहा है। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव ...

March 15, 2024 1:43 PM

सत्तारूढ़ भाजपा के लिए देशभर में समर्थन की लहर तमिलनाडु से शुरू हो गई है-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के लिए देशभर में समर्थन की लहर तमिलनाडु से शुरू हो गई है। उन्होंने कन्याकुमारी के अगस्त्येश्वरम में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए 1991 की अपनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा को भी याद किया। श्री मो...

March 15, 2024 1:33 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल से हैदराबाद के दो दिन के दौरे पर जा रहे हैं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल से हैदराबाद के दो दिन के दौरे पर जा रहे हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल से हैदराबाद के दो दिन के दौरे पर जा रहे हैं। श्री धनखड़ अपनी यात्रा के दौरान कल हैदराबाद के कान्हा शांति वनम में 'वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव' के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

March 15, 2024 1:26 PM

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इस समय शीर्ष पर है और इसके और बढने का अनुमान है- वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश इस समय शीर्ष पर है और इसके और बढने का अनुमान है। एक निजी समाचार चैनल के सम्‍मेलन में उन्‍होंने विभिन्‍न सेक्‍टरों में सुधार के लिए केन्‍द्र, राज्‍य और स्‍थानीय निकायों के बीच अधिक समन्‍वय पर बल दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि बुनियादी स...

March 15, 2024 1:15 PM

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने मानव विकास सूचकांक में भारत के आगे आने का किया स्वागत

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने मानव विकास सूचकांक में भारत के आगे आने का स्‍वागत किया है। इसने समग्र विकास को निर्धारित करने वाले महत्‍वपूर्ण मानदंडों पर भारत की प्रगति की सराहना की है। संयुक्‍त राष्‍ट्र मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट जारी होने के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र विकास कार्यक्रम की प्रतिनिधि सुश्री कैटलीन व...

March 15, 2024 12:57 PM

केंद्र सरकार ने खूंखार कुत्तों की बिक्री और प्रजनन पर प्रतिबंध का किया प्रस्ताव

केंद्र सरकार खूंखार कुत्तों की बिक्री और प्रजनन पर प्रतिबंध का प्रस्ताव किया है। पशुपालन मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मानव जीवन के लिए खतरनाक कुत्तों की 23 नस्लों की बिक्री, प्रजनन या उन्हें पालने पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है। पशुपालन और डेयरी विभाग ने एक सोश...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला