राष्ट्रीय

March 17, 2024 9:05 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में एनडीए की पहली रैली में कहा – एनडीए क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्रगति को ध्‍यान में रखकर आगे बढ़ रहा है

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही चुनावी प्रक्रिया शुरु हो गई है और राजनीतिक दलों ने रैलियों का आयोजन शुरु कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया और दिशा निर्देश के जारी होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पालनाड़ू में एनडीए की चुनावी...

March 17, 2024 9:04 PM

निर्वाचन आयोग ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय की रजिस्‍ट्री से प्राप्‍त डिजिटल डाटा आज अपनी वेवसाइट पर अपलोड कर दिया है

निर्वाचन आयोग ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय की रजिस्‍ट्री से प्राप्‍त डिजिटल डाटा आज अपनी वेवसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह डाटा निर्वाचन आयोग की वेवसाइट  www.eci.gov.in/candidate-politicalparty पर देखा जा सकता है। निर्वाचन  आयोग ने एक बयान में कहा है कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देश के अनुसार राजनीतिक दलों...

March 17, 2024 7:27 PM

स्‍टार्टअप महाकुंभ कल से नई दिल्ली में भारत मंडपम में शुरू होगा और 20 मार्च तक चलेगा

स्‍टार्टअप महाकुंभ कल से नई दिल्ली में भारत मंडपम में शुरू होगा और 20 मार्च तक चलेगा। इस आयोजन में स्‍टार्टअप्स के अलग-अलग पवेलियन होंगे। महाकुंभ में एआई, बीटूबी, एग्रीटेक, डीपटेक, क्‍लाईमेट टेक, गेमिंग, ई-स्‍पोर्ट्स, फिनटेक जैसे अनेक पवेलियन देखने को मिलेंगे। इस महाकुंभ का उद्देश्य पूंजीपतियों और न...

March 17, 2024 7:20 PM

निर्वाचन आयोग ने दिव्‍यांग तीरंदाज और अर्जुन पुरस्‍कार से सम्मानित शीतल देवी को राष्‍ट्रीय दिव्यांग आईकन घोषित किया

निर्वाचन आयोग ने दिव्‍यांग तीरंदाज और अर्जुन पुरस्‍कार से सम्मानित शीतल देवी को राष्‍ट्रीय दिव्यांग आईकन घोषित किया है। कल दिल्‍ली में आयोजित भारतीय बधिर क्रिकेट संघ की टीम और दिल्‍ली तथा जिला क्रिकेट संघ की टीम के बीच आयोजित नुमाइशी मैच के बाद इस आशय की घोषणा की गई। निर्वाचन आयोग ने भारतीय क्रिकेट ...

March 17, 2024 7:18 PM

सीयूईटी-यूजी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मई से 31 मई के बीच आयोजित करायेगी

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों में स्‍नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी-यूजी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मई से 31 मई के बीच आयोजित करायेगी। इस दौरान आम चुनाव के लिए मतदान की तिथि 20 मई और 25 मई भी है।     विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष ...

March 17, 2024 5:41 PM

आज का संघर्ष भाजपा और कांग्रेस के बीच ही नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच है – राहुल गाँधी

  कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा है कि आज का संघर्ष भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच है। आज दक्षिण मुंबई में तेजपाल हॉल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ जहाँ कांग्रेस सत्ता के विकेंद्रीकरण पर जोर दे रही है वहीं सत्तारूढ दल की विच...

March 17, 2024 1:47 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आंध्रप्रदेश में पलनाडु जिले के चिलाकालुरिपेटा में एक बैठक में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आंध्रप्रदेश में पलनाडु जिले के चिलाकालुरिपेटा में एक बैठक में शामिल होंगे। वे आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए के घटक दलों - भारतीय जनता पार्टी, तेलुगू देशम पार्टी और जनसेना पार्टी के प्रतिनिधियों की एक बैठक में भी शामिल होंगे। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के अलाव...

March 17, 2024 1:44 PM

भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए सेशेल्स रवाना हो गई

भारतीय सेना की टुकड़ी सैन्य अभ्यास के लिए सेशेल्स रवाना हो गई है। यह अभ्यास 18 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा। दोनों देशों के बीच वर्ष 2001 से हर दूसरे वर्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन होता है। इस वर्ष के आयोजन में भारत की ओर से गोरखा राइफल्स के 45 जवान हिस्सा ले रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस ...

March 17, 2024 12:06 PM

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा- चीन से मुकाबले के लिए भारत को अपने विनिर्माण क्षेत्र पर अधिक ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि चीन से मुकाबले के लिए भारत को अपने विनिर्माण क्षेत्र पर अधिक ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। एक मीडिया समूह के सम्मेलन में उन्‍होंने कहा कि चीन के साथ केवल सीमा से जुडे मुद्दे नहीं हैं, बल्कि कई आर्थिक मुद्दे भी हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि सशक्त अर्थव...

March 17, 2024 8:28 AM

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में आज ओलावृष्टि और आंधी चलने का अनुमान है

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में आज ओलावृष्टि और आंधी चलने का अनुमान है। इस क्षेत्र में अगले चार दिन तक गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है। झारखंड, ओडिसा, विदर्भ, छत्‍तीसगढ और पूर्वी मध्‍य प्रदेश में भी 20 मार्च तक गरज के साथ छी...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला