राष्ट्रीय

March 19, 2024 9:51 PM

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 स्थगित की

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 स्थगित कर दी है। यह परीक्षा अब 16 जून को होगी। यह परीक्षा पहले 26 मई को आयोजित होनी थी। आयोग ने लोकसभा चुनाव के कारण परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है।

March 19, 2024 8:58 PM

लोकसभा चुनाव और 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा के लिए विशेष श्रेणी अधिसूचित की 

लोकसभा चुनाव और 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने आवश्यक सेवाओं में कार्यरत अनुपस्थित मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा के लिए विशेष श्रेणी अधिसूचित की है। सूची में मेट्रो, रेलवे, भारतीय संचार निगम लिमिटेड, बिजली और स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा,...

March 19, 2024 7:57 PM

भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदू देवताओं, हिंदू प्रथाओं और आदर्शों को अपमानित करने का आरोप लगाया

      भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हिंदू देवताओं, हिंदू प्रथाओं और आदर्शों को अपमानित करने और उनकी निंदा करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि इस समय यह कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक अभियान का सबसे बड़ा विषय बन गया है। नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की ...

March 19, 2024 6:09 PM

एन आई ए ने प्रतिबंधित संगठन पॉप्‍युलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्‍य शफीक को गिरफ्तार किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एन आई ए ने प्रतिबंधित संगठन पॉप्‍युलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्‍य शफीक को गिरफ्तार कर लिया है। मल्‍लपुरम के रहने वाले शफीक को राष्‍ट्रीय स्‍वंय सेवक संघ के नेता श्रीनिवासन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एन आई ए के अनुसार शफीक 16 अप्रैल 2022 को केरल में हुए इस हत्...

March 19, 2024 6:03 PM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने नागरिकता सीएए को लागू करने पर रोक लगाने से मना किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम-सीएए को लागू करने पर रोक लगाने से मना कर दिया है। न्‍यायालय ने पिछले सप्‍ताह लागू हुए इस कानून को चुनौती देने वाली 237 याचिकाओं के जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को 3 सप्‍ताह का समय दिया है। मुख्‍य न्‍यायाधीश डी. वाई चन्‍द्रचूड, न्‍यायाधीश जे. बी. पारदीव...

March 19, 2024 4:56 PM

कांग्रेस कार्य समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के घोषणा-पत्र पर चर्चा की

कांग्रेस कार्य समिति ने आज आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के घोषणा-पत्र पर चर्चा की। समिति की नई दिल्‍ली में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ अन्य वरिष्‍ठ नेता शामिल हुए। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा, पी. चिदम्‍बरम, दिग्विजय सिंह, अजय ...

March 19, 2024 4:33 PM

अमरीका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल हुए

 लोकसभा चुनाव शुरू होने से कुछ ही दिन पहले अमरीका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वे भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरूण चुघ की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। 

March 19, 2024 1:56 PM

रूस में भारत के नए राजदूत बनाए गए विनय कुमार

1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विनय कुमार को रूस में भारत का नया राजदूत बनाया गया है। श्री कुमार अभी म्यांमार में भारत के राजदूत हैं।

March 19, 2024 1:54 PM

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे में शामिल हो सकते हैं पशुपति कुमार पारस

केंद्रीय मंत्री और राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने आज केंद्रीय मंत्रिमंडल से त्‍यागपत्र दे दिया। लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सीट बंटवारा समझौते के बाद यह फैसला आया है। इस समझौते में श्री पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई थी। नई दि...

March 19, 2024 1:45 PM

जगदीप धनखड़ ने आज संसद भवन में दोबारा निर्वाचित राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को शपथ दिलाई

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज संसद भवन में दोबारा निर्वाचित राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को शपथ दिलाई। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला