राष्ट्रीय

March 24, 2024 9:05 PM

उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सासंद नवीन जिंदल भारतीय जनता पार्टी में शामिल

  उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सासंद नवीन जिंदल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। श्री जिंदल ने आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले, उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा की थी। श्री जिंदल ने संवाददाताओं से कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी ...

March 24, 2024 8:42 PM

टीबी के टीके- एमटीबी वैक का वयस्कों पर चिकित्सीय परीक्षण शुरु

स्वदेशी दवा निर्माता कम्‍पनी भारत बॉयोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने तपेदिक यानी टीबी के टीके- एमटीबी वैक का वयस्कों पर चिकित्सीय परीक्षण शुरु कर दिया है।   भारत बॉयोटेक के अनुसार, टीबी का यह पहला टीका है जिसे स्‍पेन की दवा निर्माता कम्‍पनी- बॉयोफेब्री ने मानव स्रोत से तैयार किया है। परीक्षण के पहले चरण म...

March 24, 2024 7:28 PM

राष्ट्रीय राजधानी में कल होली के दिन दोपहर ढाई बजे तक दिल्ली मेट्रो की सेवा उपलब्‍ध नहीं होगी

  राष्ट्रीय राजधानी में कल होली के दिन दोपहर ढाई बजे तक दिल्ली मेट्रो की सेवा उपलब्‍ध नहीं होगी। इसमें रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्‍सप्रेस लाइन भी शामिल हैं। दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन के अनुसार,कल दोपहर ढाई बजे के बाद सभी टर्मिनल स्‍टेशनों से सभी लाइनों पर मेट्रो की सामान्य सेवा बहाल हो जाएगी...

March 24, 2024 8:56 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में सैनिकों के साथ होली मनाई

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुर्गम क्षेत्रों और खराब मौसम में राष्‍ट्र की रक्षा करने वाले सशस्‍त्र बलों के साहस, समर्पण और त्‍याग की सराहना की है। श्री सिंह ने आज लेह में सैनिकों के साथ होली मनाने के बाद कहा कि ऊंची चोटियों पर तैनात सैनिकों की प्रतिबद्धता शून्‍य से नीचे के तापमान से कहीं अधिक...

March 24, 2024 7:13 PM

मंगलवार तक पूर्वोत्‍तर, हिमालय के आसपास के क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में वर्षा का अनुमान : मौसम विभाग

  मौसम विभाग ने आज से मंगलवार तक पूर्वोत्‍तर, हिमालय के आसपास के क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में वर्षा और गरज़ के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अरूणाचल प्रदेश के अधिकतर भागों के अलावा जम्‍मू-कश्‍मीर-लद्दाख-गिलिगित-बाल्तिस्‍तान-मुजफ़्फराबाद के अधिकतर स्‍थानों में वर्षा या हि...

March 24, 2024 7:12 PM

अनुच्छेद 370 को लंबे समय तक बनाये रखने से देश को नुक़सान हुआ : डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर

  विदेशमंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा है कि संविधान में अनुच्छेद 370 का प्रावधान तात्कालिक व्यवस्था के तौर पर किया गया था और इसे लंबे समय तक बनाये रखने से देश को नुक़सान हुआ है। आज सिंगापुर में भारतीय समुदाय के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को विस्तार दिये जाने से अलगाववाद, हिं...

March 24, 2024 8:31 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने होली की पूर्व संध्‍या पर लोगों को शुभकामनाएं दी

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने होली की पूर्व संध्‍या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने एक संदेश में कहा है कि होली हर्षोल्‍लास और खुशियों का त्‍योहार है जो लोगों में आशा और उत्‍साह की भावना जगाता है। उन्‍होंने कहा कि होली के ...

March 24, 2024 7:03 PM

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग सिेंह ठाकुर ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री की आलोचना की

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग सिेंह ठाकुर ने पंजाब में जहरीली शराब से 21 लोगों की मौत के बावजूद पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के प्रदेश में न होने को लेकर आलोचना की है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि दिल्ली में मौजूद श्री भगवंत मान ने इस घटन...

March 24, 2024 1:58 PM

तपेदिक दिवस आज, लोगों को जागरूक करना है लक्ष्य

24 मार्च का दिन तपेदिक दिवस के रूप में जाना जाता है। आज ही के दिन 18 सौ 82 में डॉ. रॉबर्ट कोच ने क्षय रोग के लिए जिम्मेदार जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की पहचान की थी। इसका उद्देश्‍य तपेदिक के बारे में लोगों को जागरूक करना और इसके फैलाव को रोकना है। क्षय रोग फेफड़ों को सर्वाधिक प्रभावित करता...

March 24, 2024 1:41 PM

केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध अगले आदेश तक बढ़ाया

केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और प्याज की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय-डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा कि प्याज के निर्यात पर 31 मार्च 2024 तक रोक लगाई गई थी और अब इसे अगले आदेश तक ब...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला