राष्ट्रीय

March 30, 2024 2:03 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न अलंकरण प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्...

March 30, 2024 1:42 PM

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान 642 अरब डॉलर से अधिक के उच्चतम स्तर पर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 मार्च को समाप्‍त हुए सप्‍ताह में 14 करोड़ डॉलर बढ़कर अपने अब तक के उच्‍चतम स्‍तर 642 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि लगातार पांचवें सप्‍ताह विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढौत्‍तरी दर्ज की गई है। सप्‍ताह के दौरान स्‍वर्ण भंड...

March 30, 2024 1:48 PM

गृह मंत्रालय ने आप नेता सत्येंद्र जैन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर के जबरन वसूली के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई को मंजूरी दी

गृह मंत्रालय ने जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर  ठग सुकेश चंद्रशेखर के जबरन वसूली के आरोपों की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार ये मामला चन्द्रशेखर के इस आरोप से जुड़ा है कि सत्येंद्र जैन जब दिल्ली कैबिनेट ...

March 30, 2024 2:11 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहा- सुदृढ़ न्यायिक प्रणाली वाले लोकतांत्रिक देश भारत को कानून के शासन पर किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारत मजबूत न्यायिक प्रणाली वाला लोकतांत्रिक राष्ट्र है और कोई भी व्यक्ति या कोई समूह न्यायिक व्यवस्था पर दबाव नहीं बना सकता। श्री धनखड़ ने भारतीय लोकतंत्र को अद्भुत बताते हुए कहा कि भारत को कानून के शासन के बारे में किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं है।    उपराष्ट्...

March 30, 2024 1:48 PM

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिक्‍की की महिला शाखा की 40वीं वार्षिक बैठक को संबोधित किया

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार ने महिलाओं का सशक्तिकरण बढ़ाने के लिए वो सभी कदम उठाए हैं जिनकी एक दशक पहले कल्‍पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्‍होंने कहा कि सरकार व्‍यापार में महिलाओं की भागीदारी बढाने के अनेक उपाय कर रही है। श्री ठाकुर कल नई दिल्‍ली में भारतीय वाणिज्...

March 30, 2024 1:40 PM

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ईरान के एक मछली पकड़ने वाले जहाज में तैनात 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में ईरान के एक मछली पकड़ने वाले जहाज में तैनात 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया है। भारतीय नौसैनिक बलों ने इस तरह की घटनाओं से निपटने की  विशेषज्ञता और रणनीतिक समन्वय का इस्‍तेमाल करते हुए समुद्री डकैतों के साथ बातचीत शुरू ...

March 30, 2024 1:50 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के साथ की चर्चा

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यांत्रिक बुद्धिमत्ता की सुविधा उपलब्ध कराने से पहले उसका उचित प्रशिक्षण देना ज़रुरी है, अन्यथा इसके दुरुपयोग की आशंका रहेगी। आज माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में कोई भी डीपफेक का इस्तेमाल क...

March 29, 2024 10:23 PM

आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1 हजार 823 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने का नया नोटिस भेजा

  कांग्रेस ने दावा किया है कि आयकर विभाग ने पार्टी को एक हजार 823 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने का नया नोटिस भेजा है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आयकर विभाग पहले ही कांग्रेस पार्टी के खातों से 135 करोड़ रुपये निकाल चुका है जो पार्टी को चंदे के रूप में मिला था। सोशल मीडिया प...

March 29, 2024 10:20 PM

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के 70वें स्‍थापना दिवस समारोह को किया संबोधित

  उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारत एक सशक्‍त न्यायिक प्रणाली वाला लोकतांत्रिक राष्ट्र है और कोई भी व्यक्ति या समूह न्‍यायिक व्यवस्था पर दबाव नहीं बना सकता। उन्होंने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र अद्वितीय है और भारत को कानून के शासन के संबंध में किसी से सबक लेने की आवश्‍यकता नहीं है। नई द...

March 29, 2024 10:05 PM

उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए

  उत्तरप्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। अंसारी का कल बांदा मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 63 वर्षीय अंसारी उत्तरप्रदेश में मऊ-सदर सीट से पांच बार विधायक रहे और वर्ष 2005 से उत्‍तरप्रदेश और पंजाब की जेल में थे। बांदा के मुख्य न्यायिक मजिस्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला