राष्ट्रीय

April 3, 2024 7:55 PM

वरिष्‍ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज घोषणा की है कि वे कैंसर का रोगी होने के कारण लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेंगे

वरिष्‍ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज घोषणा की है कि वे कैंसर का रोगी होने के कारण लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेंगे। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि वे कैंसर की बीमारी से पिछले छह महीने से जूझ रहे हैं। बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी एन डी ए के शासन के दौरान...

April 3, 2024 7:57 PM

अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी का निर्देश

निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को अवैध शराब, नकदी, मादक पदार्थ और हथियारों की आवाजाही रोकने के लिए अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी का निर्देश दिया है। आयोग ने शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त आम चुनाव सुनिश्चित करने का भी निर...

April 3, 2024 7:24 PM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने गर्मी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी0 के0 पॉल, मौसम विभाग के महानिदेशक एम0 महापात्रा, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकर...

April 3, 2024 5:55 PM

सरकार ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के माध्‍यम से प्रचारित की जा रही दवाओं के मूल्‍यों में वृद्धि की खबर भ्रामक और झूठी है

सरकार ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के माध्‍यम से प्रचारित की जा रही दवाओं के मूल्‍यों में वृद्धि की खबर भ्रामक और झूठी है। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि इस रिपोर्ट के अनुसार पांच सौ से अधिक दवाओं पर मूल्‍य वृद्धि का प्रभाव पडेगा। ऐसी खबरें झूठी, भ्रामक और द्वेषपूर्ण हैं। औषध विभाग के अंतर्...

April 3, 2024 5:22 PM

निर्वाचन आयोग कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक कर रहा है

निर्वाचन आयोग कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ नई दिल्ली में बैठक कर रहा है। बैठक में अवैध गतिविधियों और जब्ती को रोकने तथा अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी से संबंधित कदमों की भी समीक्षा की जाएगी। आयोग ...

April 3, 2024 1:56 PM

गृह मंत्रालय ने 5 एनजीओ का लाइसेंस रद्द किया

गृह मंत्रालय ने 5 गैर सरकारी संगठनों का विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम के तहत लाइसेंस रद्द कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, विदेशी अंशदान के दुरुपयोग के मामलों में लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इन गैर सरकारी संगठनों में सीएनआई-साइनोडिकल बोर्ड ऑफ सोशल सर्विस, वॉलेंट्री हेल्‍थ एशोसिएशन ऑफ इंडिया, इंडो-ग्‍लोबल...

April 3, 2024 1:35 PM

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन सहित राज्यसभा के 11 नए सदस्‍यों ने ली शपथ

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन सहित राज्यसभा के 11 नए सदस्‍यों ने आज शपथ ली। उप-राष्‍ट्रपति और राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्‍यों को संसद भवन में अपने कक्ष में शपथ दिलाई। ये नए सदस्‍य हैं- बिहार के प्रोफेसर मनोज झा, धर्मशीला गुप्‍ता और संजय यादव, हिमाचल प्रदेश के हर्ष महाजन, हरियाणा के सुभाष...

April 3, 2024 1:30 PM

ताइपे-भूकंप के मद्देनज़र ‘भारत-ताइपे संघ’ ने जारी की हेल्पलाइन

भारत-ताइपे संघ ने भूकंप के बारे में सहायता और जानकारी के लिए आपात हेल्‍पलाइन नम्‍बर जारी किया है। आपात हेल्‍पलाइन नम्‍बर है -0905247906 और ईमेल आईडी है-  ad.ita@mea.gov.in . संघ ने ताइवान में रह रहे भारतीय नागरिकों को स्‍थानीय प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

April 3, 2024 11:58 AM

लुईस मोन्टेनेग्रो ने ली पुर्तगाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री लुईस मोन्टेनेग्रो को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा है कि वे भारत और पुर्तगाल के लम्बे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को आगे और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।

April 3, 2024 8:47 AM

विद्यालयों की पुस्तकें समय पर उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है: एनसीईआरटी

राष्‍ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कहा है कि विद्यालयों की पुस्तकें समय पर उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में एनसीईआरटी की ओर से कहा गया है कि पहली, दूसरी, सातवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए 33 लाख पुस्तकें छप चुकी हैं और...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला