राष्ट्रीय

April 9, 2024 8:59 PM

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत अनुसंधान और विकास प्रस्ताव जमा करने की समय सीमा 27 अप्रैल तक बढ़ा दी गई

      राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत अनुसंधान और विकास प्रस्ताव जमा करने की समय सीमा 27 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल थी। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन वि‍त्तीय वर्ष 2029-30 तक 19 हजा़र सात सौ 44 करोड रूपये के आंवटन के साथ गत   वर्ष जनवरी में शुरू किया गय...

April 9, 2024 8:58 PM

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 98 हजार 114 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की है

  निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 98 हजार 114 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की है। 2004 के लोकसभा चुनाव के लिए कुल 64 हजार 508 मतदान केंद्र थे। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार सबसे ज्यादा 8 हजार 382 मतदान केंद्र पुणे में हैं। मुंबई में 7 हजार 380 मतदान केंद्र, ठाणे में 6 हजार 592 मतदान क...

April 9, 2024 8:57 PM

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन की तमिलनाडु की यात्रा पर पहुंचे और चेन्‍नई में रोडशो किया

      भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन की तमिलनाडु की यात्रा पर पहुंचे और चेन्‍नई में रोडशो किया। वह शाम को विशेष विमान से चेन्‍नई पहुंचे तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार डॉ० तमिलिसाई सौंदराराजन, पॉल कनागराज और विनोज पी सेल्‍वम के लिए वोट मांगे। ये उम्‍मी...

April 9, 2024 8:13 PM

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने अटारी ड्रग मामले में मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया

      राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने अटारी ड्रग मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। भारतीय सीमा शुल्क विभाग ने अप्रैल 2022 में सात सौ करोड़ रुपये मूल्य की 102 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की थी। जांच के अनुसार पंजाब का निवासी आरोपी ड्रग्स वितरित कर...

April 9, 2024 8:02 PM

दो साल के बच्‍चे के खुले मेन होल में गिरने से मृत्‍यु के मामले में राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गुरूग्राम नगर आयुक्‍त और पुलिस कमीशनर को नोटिस जारी किया

     राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गुरूग्राम नगर आयुक्‍त और पुलिस कमीशनर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस गत 3 अप्रैल को दो साल के बच्‍चे के 12 फीट गहरे खुले मेन होल में गिरने से हुई मृत्‍यु के मामले में दिया गया है । आयोग ने इस घटनाक्रम पर दोनों विभागों से चार सप्‍ताह के अन्‍दर रिपोर्ट देने को कहा ह...

April 9, 2024 7:57 PM

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक के ऋण धोखाधड़ी मामले में 52 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की एक हजार आठ सौ एकड़ जमीन अस्थायी रूप से जब्त की

      प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक के ऋण धोखाधड़ी मामले में 52 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की एक हजार आठ सौ एकड़ जमीन अस्थायी रूप से जब्त की है। ईडी ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक के तत्कालीन निदेशकों जॉय थॉमस, वरयाम सिंह और अन्य के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई प...

April 9, 2024 7:55 PM

निर्वाचन आयोग ने भाजपा नेता हेमा मालिनी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को नोटिस जारी किया

      निर्वाचन आयोग ने भाजपा नेता हेमा मालिनी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को नोटिस जारी किया है। सुरजेवाला को 11 अप्रैल, शाम 5 बजे तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है। आयोग ने सुरजेवाला की टिप्पणी को अमर्यादित, अभद्र और असभ्य बताते हुए कहा कि यह हेमा मालिनी और ...

April 9, 2024 7:54 PM

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका आज खारिज कर दी

      दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका आज खारिज कर दी।     श्री केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले में धनशोधन से संबंधित एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अपनी गिरफ्तारी और निचली अदालत द्वारा हिरासत में भेजने को चुनौती देते हुए उच्‍च न्‍या...

April 9, 2024 7:50 PM

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविन्‍द केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया

      दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविन्‍द केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज खारिज कर दिया। भारतीय जनता पार्टी ने इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कड़ा प्रहार किया। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता...

April 9, 2024 5:54 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 2024 का यह चुनाव 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है

      भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2024 का यह चुनाव 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। श्री मोदी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि नये भारत के निर्माण का मिशन है।     श्र...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला