राष्ट्रीय

April 20, 2024 7:59 PM

इस वर्ष फरवरी के महीने में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन में 15 लाख 48 हजार नए सदस्‍य जुड़े

  इस वर्ष फरवरी के महीने में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन - ईपीएफओ ने कुल 15 लाख 48 हजार नए सदस्‍य जोडे हैं। भविष्‍य निधि संगठन द्वारा आज जारी किए गए आंकडो के अनुसार फरवरी के महीने में लगभग सात लाख 78 हजार नए सदस्‍यों को नामांकित किया गया है। नए सदस्‍यों में दो लाख से अधिक महिलाएं हैं। नए सदस्‍य...

April 20, 2024 5:43 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी में नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी में एक नाव दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि वह दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने से व्यथित हैं। उपराष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्र...

April 20, 2024 2:02 PM

देश अपनी आपराधिक न्‍याय प्रणाली में महत्‍वपूर्ण परिवर्तन करने के लिए तैयार: मुख्‍य न्‍यायाधीश डॉ. डी वाई चंद्रचूड़

भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश डॉ. डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि नए आपराधिक कानूनों का लागू होना स्‍पष्‍ट रुप से दर्शाता है कि देश बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। आज नई दिल्‍ली में एक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. चन्‍द्रचूड़ ने कहा कि भारतीय न्‍याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्‍य ...

April 20, 2024 1:17 PM

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका पर निर्णय सुरक्षित, 30 अप्रैल को सुनाया जाएगा फैसला  

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय की एक अदालत ने दिल्‍ली सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की दायर नियमित जमानत याचिका पर अपना निर्णय सुरक्षित रखा है। मनीष सिसोदिया पिछले साल आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किये गये थे। राउज ऐवन्‍यू कोर्ट की विशेष न्‍यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि...

April 20, 2024 12:59 PM

भारत ने फिलीपींस को भेजी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप   

भारत ने कल फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पहली खेप भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान से भेजी गई। फिलीपींस होरिजन 2 के अंतर्गत संशोधित सशस्‍त्र बलों के आधुनिकीकरण के तहत प्राप्‍त कर रहा है। जनवरी 2022 में फिलीपींस ने भारत के साथ 3 हजार 750 ...

April 20, 2024 8:08 AM

कई राज्यों में चलेगी तेज लू, जम्मू कश्मीर और हिमाचल में अगले हफ्ते वर्षा और बर्फबारी की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल में सोमवार तक छिटपुट स्थानों पर तेज लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। गर्म हवाओं की स्थिति ओडिशा, झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल में अगले दो-तीन दिन तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और तेलंगाना, केरल, माहे और हिम...

April 20, 2024 7:40 AM

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए नामांकन का समय समाप्त,  बृहस्पतिवार से होगी चौथे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज की जाएगी। इस चरण के लिए नामांकन भरने का काम कल शाम समाप्त हो गया। इस चरण में 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 94 संसदीय सीटों के लिए 7 मई को चुनाव होगा। उम्‍मीदवार सोमवार तक नामांकन वापस ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए ...

April 19, 2024 8:51 PM

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में भीषण गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में भीषण गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। ओडिसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु में मंगलवार तक लू की स्थिति बनी रहेगी। ओडिसा के अलग-अलग हिस्सों में कल तक और...

April 19, 2024 8:49 PM

रक्षामंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी की सरकार पिछले दशकों में भ्रष्टाचार से मुक्त रही

रक्षामंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी की सरकार पिछले दशकों में भ्रष्टाचार से मुक्त रही। उन्‍होंने कहा कि यह सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक चुनावी रैली में श्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि ...

April 19, 2024 7:52 PM

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्‍न

  लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्‍न हो गया है। इस चरण में 17 राज्‍यों और 4 केन्‍द्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए मतदान हुआ। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। आरंभिक रिपोर्ट के अनुसार शाम पांच बजे तक औसतन 62 प्रतिशत वोट डाले गए। अरुणाचल प्रदेश औ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला