राष्ट्रीय

September 13, 2024 5:08 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में शनिवार को हीरक जयंती समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में राजभाषा हीरक जयंती समारोह और चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। राजभाषा विभाग हिंदी के राजभाषा बनने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।   कल हिंदी दिवस के अवसर पर, श्री शाह राजभाषा भारती ...

September 13, 2024 5:04 PM

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के सफल उड़ान परीक्षणों के लिए सभी हितधारकों की सराहना की

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के सफल उड़ान परीक्षणों के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन- डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और सभी हितधारकों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों से लैस यह मिसाइल सशस्त्र बलों में और अधिक तकनीक को बढ़ावा देगी।...

September 13, 2024 3:58 PM

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित सेमीकॉन इंडियाः2024 का आज आख़िरी दिन

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2024 का आज आखिरी दिन है। तीन दिवसीय इस सम्‍मेलन का उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। आकाशवाणी से बातचीत में सेमीकॉन के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अजीत मनोचा ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया किसी भी देश में आयोजित सबस...

September 13, 2024 3:53 PM

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विशेष स्वच्छता-अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए समर्पित वेब पोर्टल लॉन्च किया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विशेष स्वच्छता अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए समर्पित वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इस विशेष अभियान का उद्देश्‍य समग्र दृष्टिकोण के साथ केन्‍द्र सरकार के सभी कार्यालयों में स्‍वच्‍छता अभ्रियान चला रहा है।   सरकार ने प्रति वर्ष दो से 31 अक्‍टूबर तक स्‍वच्‍छता अभि...

September 13, 2024 2:00 PM

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में कई स्थानों पर तेज बारिश का ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में कई स्‍थानों पर तेज बारिश का ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्‍तराखण्‍ड और राजस्थान में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। आकाशवाणी से बात करते हुए विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन ने...

September 13, 2024 1:52 PM

एनआईए ने कनाडा में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तान समर्थकों के कथित हमले की जांच के सिलसिले में पंजाब में कई स्थानों पर मारे छापे

राष्ट्रीय जांच अभिकरण ने कनाडा में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तान समर्थकों के कथित हमले की जांच के सिलसिले में आज पंजाब में कई स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान मोगा, अमृतसर, गुरदासपुर और जालंधर में कई ठिकानों की तलाशी ली गई। जांच एजेंसी ने पिछले साल ओटावा में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थकों...

September 13, 2024 1:39 PM

मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल को सर्वोच्‍च न्‍यायालय से मिली सशर्त जमानत ने उनका असली चेहरा बेनकाब किया: भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि आबकारी नीति मामले में मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल को सर्वोच्‍च न्‍यायालय से मिली सशर्त जमानत ने उनका असली चेहरा बेनकाब कर दिया है। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि श्री केजरीवाल की दलील थी कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है लेकिन...

September 13, 2024 1:19 PM

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाला मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दी जमानत

सर्वोच्‍च न्‍यायालय  ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में जमानत दे दी। उन्‍हें इस मामले में 26 जून को गिरफ्तार किया गया था।     मुख्यमंत्री को 10 लाख रुपये के निजी मुच...

September 13, 2024 1:13 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडि़यों के साथ की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में हाल में संपन्न पैरालिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडि़यों के साथ बातचीत की। श्री मोदी ने पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को एक कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रति पैरालंपियनों का दृष्टिकोण हर किसी ...

September 13, 2024 1:07 PM

भारतीय खादय सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को मिलावटी मिठाई और दुग्‍ध उत्‍पाद बनाने और बेचने वालों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को त्‍योहारों के दौरान मिलावटी मिठाई और दुग्‍ध उत्‍पाद बनाने और बेचने वालों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है। प्राधिकरण ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि इन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए समय समय पर औचक जांच भी की जानी चा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला