May 11, 2024 8:57 PM
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की
दिल्ली: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त की है। कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।