राष्ट्रीय

September 13, 2024 8:04 PM

सरकार ने प्याज निर्यात के लिए न्यूनतम मूल्य सीमा को समाप्‍त किया

सरकार ने प्याज निर्यात के लिए न्यूनतम मूल्य सीमा को समाप्‍त कर दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय-डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा कि प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य की शर्त तत्काल प्रभाव से हटा दी गई है।   इससे पहले, सरकार ने विदेशों में प्याज की बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए न्यूनतम निर्यात ...

September 13, 2024 7:58 PM

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के जनसुनवाई पोर्टल का अनावरण किया

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के जनसुनवाई पोर्टल का अनावरण किया। पोर्टल को व्यापारियों के बीच सीधी और पारदर्शी बातचीत की सुविधा प्रदान करने और निर्यातकों को उनके मुद्दों को ऑनलाइन हल करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें चाय बोर्ड,...

September 13, 2024 7:50 PM

689.24 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च-स्तर पर पहुंँचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

30 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच अरब बीस करोड़ डॉलर बढ़कर 689 दशमलव 24 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।   भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तिओं-एफसीए में पांच अरब दस करोड डॉलर की वृद्धि हुई और यह 604 दशमलव ...

September 13, 2024 7:49 PM

डीडी नेशनल अपनी 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर दूरदर्शन पर विभिन्‍न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्‍तुत करेगा

डीडी नेशनल अपनी 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर दूरदर्शन पर विभिन्‍न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्‍तुत करेगा। 15 सितंबर 1959 को इस चैनल की स्थापना हुई थी। इसके बाद से राष्ट्र की आवाज़ के रूप में वह एकता, संस्कृति और शिक्षा को बढ़ावा देने वाले अनेक कार्यक्रम प्रस्‍तुत करता रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कह...

September 13, 2024 7:29 PM

तिहाड़ जेल से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शाम तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत दे दी।   तिहाड़ जेल के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री केजरीवाल ने उन लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंन...

September 13, 2024 7:41 PM

बेंगलुरु में 28 और 29 सितम्बर को आयोजित होगा नागालैंड का प्रतिष्‍ठ‍ित ब्रिलेंटे पियानो महोत्‍सव का 5वाँ संस्करण

नागालैंड का प्रतिष्‍ठ‍ित ब्रिलेंटे पियानो महोत्‍सव का 5वाँ संस्करण 28 और 29 सितम्बर को बेंगलुरु में आयोजित होगा। इस महोत्‍सव के निदेशक ख्योचानो टीसीके ने बताया कि 2017 में अपनी शुरुआत के बाद पहली बार, यह महोत्‍सव नागालैंड से बाहर किसी अन्‍य राज्‍य में आयोजित किया जा रहा है।   उन्होंने कहा कि इस...

September 13, 2024 7:21 PM

15 सितम्‍बर से यूपीआई की भुगतान सीमा एक लाख से बढ़कर होगी 5 लाख

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया - एन पी सी आई 15 सितम्‍बर से एकीकृत भुगतान व्‍यवस्‍था- यू पी आई की भुगतान सीमा एक लाख से बढाकर पांच लाख कर रही है। उपभोक्‍ता अब पांच लाख रूपये तक के कुछ श्रेणी के भुगतान यू पी आई के माध्‍यम से कर सकेंगे। अस्‍पताल, कर भुगतान, शैक्षणिक भुगतान, आई पी ओ और सरकारी प्रतिभू...

September 13, 2024 6:58 PM

विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर ने ‘एक पेड़ मांँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया

विदेश मंत्री डॉ0 सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज एक पेड़ मांँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ0 सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा कि यह पौधा बेहतर और समावेशी भविष्य के लिए भारत की प्रतिबद्धता का परिचायक है। एक अन्य कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने भी इस अभियान के...

September 13, 2024 6:59 PM

सरकार ने लिया पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयापुरम्’ करने का निर्णय

सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयापुरम् करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार ने देश को औपनिवेशिक प्रतीकों से मुक्त करने का निर्णय लिया। श्री विजया पुरम भारत के स्वतंत्रता संग्राम में मिली जीत का प्रत...

September 13, 2024 6:41 PM

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सेवानिवृत्त खिलाड़ियों से रीसेट-कार्यक्रम के लिए आवेदन करने का आह्वान किया

युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सेवानिवृत्त खिलाड़ियों से सेवानिवृत्त खिलाड़ी सशक्तिकरण प्रशिक्षण (रीसेट) कार्यक्रम के लिए आवेदन करने और देश के खेल-तंत्र में सक्रिय रूप से योगदान करने का आह्वान किया है।   सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि रीसेट कार्य...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला