राष्ट्रीय

June 7, 2024 12:25 PM

दिल्ली में राजनीतिक बैठकों का दौर जारी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक में चिराग पासवान को चुना गया पार्टी की संसदीय समिति का नेता

जनता दल (यूनाइटेड) ने आज नई दिल्ली में पार्टी की संसदीय समिति की बैठक बुलाई। पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। जनता दल यूनाइटेड के ललन सिंह, संजय कुमार झा, अजय कुमार मंडल, विजय लक्ष्‍मी कुशवाहा, कौशलेंद्र कुमार, रामनाथ ठाकुर, देवेश चन्द्र ठाकुर, सुनील कुमार,...

June 7, 2024 12:08 PM

भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार 8वीं बार रेपो दर में नहीं किया कोई बदलाव, 6.5 प्रतिशत पर ही रखा बरकरार

रिजर्व बैंक ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर 6.5 प्रतिशत पर ही रखने का फैसला लिया है। शीर्ष बैंक ने लगातार आठवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया। स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (एसडीएफ) दर 6.25 प्रतिशत पर और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ) दर तथा बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर ही रखी गयी ...

June 7, 2024 11:03 AM

रिजर्व बैंक आज करेगा वर्तमान वित्तीय वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा

रिजर्व बैंक आज वर्तमान वित्तीय वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। शीर्ष बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक 5 जून को शुरू हुई थी। अप्रैल में पिछली बैठक में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था और इसे 6.5 प्रतिशत पर ही रखा था। स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (एसडी...

June 7, 2024 11:01 AM

एनटीए ने नीट-यूजी परिणामों से सम्बंधित विवाद के संदर्भ में जारी किया स्पष्टीकरण

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की कटऑफ में वृद्धि परीक्षा की प्रतिस्पर्धा और उम्मीदवारों के उच्च प्रदर्शन मानकों को दर्शाती है। एजेंसी ने नीट यूजी परिणामों के संबंध में हाल के विवाद के संदर्भ में यह स्पष्टीकरण जारी किया। परीक्षा एजेंसी न...

June 7, 2024 10:59 AM

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जी-20 देशों के बीच भारत ने दर्ज की सर्वोच्च वृद्धि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- उनकी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक बदलाव पर ध्यान दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने पिछले दशक के दौरान शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक बदलाव पर ध्यान केंद्रित किया है। प्रधानमंत्री का यह बयान, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जी-20 देशों के बीच भारत के सर्वोच्च वृद्धि दर्ज करने के बाद आया है। भारत ने वर्ष 2015 के 11 विश्वविद्याल...

June 7, 2024 10:56 AM

दिल्ली में तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां, आज होगी एनडीए संसदीय दल की बैठक

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेता अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। आज नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा, टीडीपी, जेडीयू, ...

June 7, 2024 7:55 AM

भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर ने वार्षिक नौकायन का उद्घाटन किया

भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर ने कल शाम मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कमांडेंट के साथ वार्षिक नौकायन का उद्घाटन किया। यह आयोजन भारतीय सेना की विभिन्न इकाइयों के नाविकों को उनके समर्पण, प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी भावना के प्रदर्शन के लिए साथ ...

June 7, 2024 7:49 AM

मौसम विभाग ने मध्‍य और दक्षिणी क्षेत्र सहित देश के कई भागों में अगले 4 दिन वर्षा और आंधी का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मध्‍य और दक्षिणी क्षेत्र सहित देश के अनेक भागों में अगले चार दिन के लिए गरज के साथ वर्षा और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्‍य अरब सागर, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच ...

June 6, 2024 8:59 PM

करणी सेना प्रमुख हत्याकांडः एनआईए ने पंजाब में गोल्डी बराड़ के सहयोगियों के कई ठिकानों पर तलाशी ली

  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने करणी सेना प्रमुख हत्याकांड में गोल्डी बराड़ के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल करने के बाद, आज एक अन्य मामले में बराड़ के सहयोगियों के पंजाब स्थित परिसरों में कई स्थानों पर तलाशी ली। चंडीगढ़ में जबरन वसूली और गोलीबारी के मामले में आतंकवादी बराड़ और उसके सहयोगियों से जुड़े कु...

June 6, 2024 8:50 PM

नई दिल्ली में भारत और कतर के बीच निवेश पर संयुक्त कार्य बल की पहली बैठक सम्पन्न

  भारत और कतर के बीच निवेश सहयोग मजबूत करने के लिए निवेश पर संयुक्त कार्य बल (जेटीएफआई) की पहली बैठक आज नई दिल्ली हुई। संयुक्त कार्य बल की सह-अध्यक्षता आर्थिक मामलों के सचिव, अजय सेठ और कतर सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अवर सचिव मोहम्मद बिन हसन अल-मल्की ने की। संयुक्‍त कार्यबल ने आपसी विकास...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला