राष्ट्रीय

June 16, 2024 8:22 AM

लद्दाख: लोकप्रिय हेमिस त्से चू महोत्सव आज से हो रहा है शुरू , गुरु पद्मसंभव की जयंती पर आयोजित किया जाता है यह त्योहार  

लद्दाख में, लोकप्रिय हेमिस त्से चू महोत्सव आज से शुरु हो रहा है। यह त्योहार गुरु पद्मसंभव की जयंती पर आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर प्रार्थना की जाती है, मास्क डांस किए जाते हैं और भित्तिचित्र ठनका को प्रदर्शित किया जाता है। इस महोत्सव को देखने बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग लद्दाख पहुंचते हैं।

June 16, 2024 8:16 AM

मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव का हुआ भव्य उद्घाटन, सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री एल. मुरूगन रहे मौजूद

18वें मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव का कल मुंबई में भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री एल. मुरूगन, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर, अभिनेता रणदीप हुड्डा, अभिषेक बनर्जी, दिव्‍या दत्ता, मधुर भंडारकर और आदिल हुसैन भी उपस्थित थे।      डॉ. एल. मुरूगन ने कहा कि एनिमेशन...

June 16, 2024 8:17 AM

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्‍ली के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्यवर्ती और पूर्वी हिस्सों में आज के लिए भीषण गर्मी का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में गर्म हवा और भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदे...

June 16, 2024 8:04 AM

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ रेलवे का नाम, सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने पर मिला यह सम्मान

  रेलवे का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। रेलवे को यह सम्मान कई स्थानों पर सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने पर मिला है। इस वर्ष 26 फरवरी को रेल मंत्रालय के एक कार्यक्रम में दो हजार से अधिक स्थानों पर 40 लाख 19 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। इस कार्यक्...

June 16, 2024 8:02 AM

गुजरात : भुज में बने स्‍मृतिवन भूकम्प स्‍मृति संग्रहालय यूनेस्‍को प्रिक्स वर्साई संग्रहालय के लिए हुआ चयन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई प्रसन्नता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गुजरात के भुज में बने स्‍मृतिवन भूकम्प स्‍मृति संग्रहालय का चयन यूनेस्‍को प्रिक्स वर्साई संग्रहालय के लिए किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।  प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि स्‍मृति-वन वर्ष 2...

June 16, 2024 8:04 AM

गृहमंत्री अमित शाह उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा  

गृहमंत्री अमित शाह आज एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।  बैठक में, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव और सेना, पुलिस तथा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल ...

June 16, 2024 7:51 AM

फौजदारी न्याय व्यवस्था के क्रियान्वयन में भारत की प्रगति’ विषय पर कोलकाता में सम्मेलन आयोजित कर रही है सरकार 

सरकार आज फौजदारी न्याय व्यवस्था के क्रियान्वयन में भारत की प्रगति विषय पर कोलकाता में एक सम्मेलन आयोजित कर रही है। सम्‍मेलन का उद्देश्‍य तीन नए फौजदारी कानूनों की मुख्य विशेषताओं को उजागर करना है। इनमें पिछले वर्ष बने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम शामिल ...

June 16, 2024 7:48 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से किसानों के खाते में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये अंतरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 18 जून को वाराणसी से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत नौ करोड़ तीन लाख किसानों के खाते में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र ल...

June 16, 2024 7:44 AM

अगले दो महीने में शुरू हो जाएगा वंदे भारत की स्लीपर श्रेणी का ट्रायल 

वंदे भारत की स्लीपर श्रेणी का ट्रायल अगले दो महीने में शुरू हो जाएगा। वर्तमान में, वंदे भारत एक्सप्रेस में केवल कुर्सी की सुविधा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मांग लगातार की जा रही थी। यह भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाईस्पीड ट्रेन है।       श्री वैष्णव ने कहा ...

June 16, 2024 7:41 AM

उप-राष्‍ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ संसद भवन परिसर में करेंगे नव-न‍िर्मित प्रेरणा-स्थल का उद्घाटन

उप-राष्‍ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ आज संसद भवन परिसर में नव-न‍िर्मित प्रेरणा-स्‍थल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला