राष्ट्रीय

June 19, 2024 9:17 PM

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्मी से निपटने के लिए तैयारी और समय पर उपचार उपलब्ध कराने का परामर्श जारी किया

  देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य स्वास्थ्य विभागों परामर्श जारी कर गर्मी से संबंधित बीमारियों का कारण बनने वाले सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान के मद्देनजर तैयारी और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। मंत्रालय ने राज्य के नोडल अधिकारियों को गर्मी से...

June 19, 2024 9:05 PM

राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन ने तीन साल के अन्‍दर 3.86 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का मुद्रीकरण किया है

  राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन ने तीन साल के अन्‍दर 3.86 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का मुद्रीकरण किया है। नीति आयोग ने बताया है कि पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान दो लाख 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति का मुद्रीकरण किया गया है। वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा करीब एक लाख 56 हजार करोड़ रुपये ...

June 19, 2024 8:57 PM

इस वर्ष अप्रैल में 16.47 लाख नए श्रमिकों को कर्मचारी राज्‍य बीमा योजना के अंतर्गत शामिल किया गया

    इस वर्ष अप्रैल में 16 लाख 47 हजार नए श्रमिकों को कर्मचारी राज्‍य बीमा योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया है कि श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक ही महीने में लगभग 18 हजार 490 नए प्रतिष्ठानों को इस योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे के तहत जोड़ा गया...

June 19, 2024 8:52 PM

बीजू जनता दल अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिसा विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे

  बीजू जनता दल अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिसा विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे। उन्हें आज भुवनेश्वर में पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी के वरिष्ठ विधायक प्रसन्ना आचार्य उपाध्यक्ष होंगे जबकि पूर्व स्पीकर प्रमिला मलिक विपक्ष की मुख्‍य सचेतक होंगी। राज्‍य में 24 साल तक श...

June 19, 2024 8:50 PM

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में जल संकट बरकरार  

  दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में आज भी जल संकट बरकरार रहा। राजधानी के वसंत विहार, गीता कॉलोनी, ओखला, ईस्ट पटेल नगर, नेहरू विहार, लुटियंस दिल्‍ली, बवाना, नरेला, आनंद पर्वत, दिलशाद गार्डन, संगम विहार, करावल नगर और पंजाबी बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी रही। इस बीच इस मुद्द...

June 19, 2024 9:01 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद भवन परिसर में प्रमुख नेताओं की प्रतिमाओं के स्‍थान बदलने पर सवाल उठाए  

  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद भवन परिसर में प्रमुख नेताओं की प्रतिमाओं के स्थान बदलने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि महात्मा गांधी, डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर और अन्य प्रमुख नेताओं की मूर्तियों को परिसर में उनके मूल स्थानों पर वापस लगाना चाहिए।   श्री खरगे ने आज इस व...

June 19, 2024 8:19 PM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने गर्मी की स्थिति और केंद्र सरकार के अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की

  देश के विभिन्‍न भागों में लू की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार के अस्पतालों में लू के मरीजों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्‍होंने केंद्र सरकार के अस्पतालों में ऐसे मरीजों के इलाज के लिए विशेष इकाई बनाने का निर्देश दिया है। उन्‍हों...

June 19, 2024 8:17 PM

कोयला और खान मंत्री किशन रेड्डी 21 जून को कोयला खदान नीलामी के 10वें चरण की शुरुआत करेंगे  

  सरकार 21 जून को व्‍यावसायिक कोयला खदानों की नीलामी के दसवें चरण की शुरूआत कर रही है। इस चरण में 60 खदानों की नीलामी की जाएगी। कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद में इस नीलामी की शुरूआत करेंगे।   कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि नीलामी के यह कोयला खदान विभिन्‍न राज्‍यो...

June 19, 2024 8:12 PM

एसबीआई ने वित्तीय वर्ष 2025 में दीर्घकालिक  बॉन्ड  जारी करके 20 हजार करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी

  भारतीय स्टेट बैंक-एसबीआई ने वित्तीय वर्ष 2025 में दीर्घकालिक बांड जारी करके 20 हजार करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी है। यह कदम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और किफायती आवास इकाइयों के वित्तपोषण के लिए उठाया गया है। केंद्रीय बोर्ड ने आज बैठक में कहा कि धन जुटाने का काम सार्वजनिक निर्गम या निजी ...

June 19, 2024 6:02 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। श्री मोदी वहां एक हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की 84 प्रमुख विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कल श्रीनगर में "युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर को बदलना" कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री मोद...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला