राष्ट्रीय

June 23, 2024 8:53 PM

पुष्‍पक का सफ़लतम-परीक्षण अंतरिक्ष अन्‍वेषण के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगाः प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पुन: प्रयोग किए जाने वाले लैंडिग वाहन पुष्‍पक का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री जोशी ने कहा कि संगठन की यह सफलता अंतरिक्ष अन्‍वेषण के क्षेत्र में भा...

June 23, 2024 8:50 PM

नीट-यूजी परीक्षा में ग्रेस या क्षतिपूर्ति अंक पाने वाले 1,563 अभ्यर्थियों की परीक्षा आज दोबारा आयोजित की गई

नीट-यूजी परीक्षा में ग्रेस या क्षतिपूर्ति अंक पाने वाले 1,563 अभ्यर्थियों की परीक्षा आज दोबारा आयोजित की गई। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, मेघालय और चंडीगढ़ राज्यों के सात केंद्रों में पुन: परीक्षा सम्‍पन्‍न हुई। कुल एक हजार 563 अभ्यर्थियों में से 813 अभ्यर्थी इस पुन: परीक्षा...

June 23, 2024 8:47 PM

नीट-यूजी पेपर लीक मामलाः पटना में आर्थिक अपराध इकाई की अदालत में पेश किए गए सभी 6 आरोपी

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों को आज पटना में आर्थिक अपराध इकाई की अदालत में पेश किया गया।     इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने कल झारखंड के देवघर से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले आर्थिक अपराध इकाई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में बिहार के विभि...

June 23, 2024 8:45 PM

यूएई की यात्रा पर आज अबू धाबी पहुंचे विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर आज अबू धाबी पहुंचे। वे लूव अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे।   विदेश मंत्री संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान भारत - संयुक्‍त ...

June 23, 2024 8:43 PM

बिहार में सीबीआई पर ग्रामीणों का हमला, नेट पेपर-लीक मामले की जाँच के लिए पहुँची थी टीम

बिहार में नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में स्थित कसियाडीह गांव में आज कुछ ग्रामीणों ने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो की टीम पर हमला कर दिया। यह टीम विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्‍ट्रीय पात्रता परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच के लिए दिल्ली से वहां पहुंची थी।       स्थानीय निवासियों ने जांच टीम ...

June 23, 2024 8:56 PM

छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादियों द्वारा किए गए आई.ई.डी. विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज हुए आईईडी विस्फोट में, कमांडो बटालियन-कोबरा के दो जवान शहीद हो गए हैं। यह घटना दोपहर लगभग तीन बजे हुई।   पुलिस ने बताया कि घटना के समय सुरक्षाकर्मी मोटरसाईकिल और ट्रक पर सवार होकर सिलगेर कैंप से टेकलागुदम कैंप की ओर जा रहे थे।    

June 23, 2024 5:46 PM

सम्पन्न हुआ प्रक्षेपण-यान ‘पुष्पक’ का तीसरा और अंतिम प्रक्षेपणः इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने कहा है कि दोबारा प्रयोग होने वाले प्रक्षेपण यान, पुष्पक का तीसरा और अंतिम प्रक्षेपण प्रयोग, आज सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। यह प्रयोग आज सुबह कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित, एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में किया गया। इससे प्रक्षेपण लागत में कमी आएगी और भविष्‍य में अंतरिक्ष अनु...

June 23, 2024 8:51 PM

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में बाढ़-प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने देश में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए एक व्यापक और दूरगामी नीति बनाने पर भी जोर दिया।       श्री शाह ने ग्लेशियल झील में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की भी समीक्ष...

June 23, 2024 5:27 PM

तमिलनाडु के करुणापुरम में हुई शराब-त्रासदी बेहद चिंताजनकः भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और इंडिया गठबंधन पर तमिलनाडु में हुए जहरीली शराब कांड पर निशाना साधा है। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता, संबित पात्रा ने कहा कि तमिलनाडु के करुणापुरम में हुई शराब त्रासदी बेहद चिंताजनक है। उन्‍होंने कहा कि‍...

June 23, 2024 6:11 PM

पश्चिम बंगाल में बंग्‍लादेशी आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले एक छात्र समेत 6 गिरफ़्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक विशेष कार्य बल ने पश्चिम वर्धमान जिले के पानागढ़ इलाके में एक बंग्‍लादेशी आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले एक छात्र और पांच अन्‍य लोगों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता में एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि कम्‍प्‍यूटर विज्ञान के द्वितीय वर्ष के इस छात्र को बंग्‍लादेश के प्रतिबंधित इ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला