June 25, 2024 9:47 AM
संसद सत्र: आज भी जारी रहेगा नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण
संसद भवन में नवनिर्वाचित संसद सदस्यों का शपथ ग्रहण आज भी जारी रहेगा। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के प्रथम दिन कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई सांसदों को शपथ दिलाई गई। लोकसभा में सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले शपथ ली। अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष भर्तृहरि महताब ने उन्हें शपथ दिलाई...