राष्ट्रीय

June 28, 2024 4:30 PM

राज्‍यसभा में नीट मुद्दे पर विपक्ष के शोर शराबे के बीच राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर आज चर्चा शुरू हुई

राज्‍यसभा में नीट मुद्दे पर विपक्ष के शोर शराबे के बीच राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर आज चर्चा शुरू हुई। चर्चा के लिए कुल 21 घंटे का समय रखा गया है। चर्चा की शुरूआत करते हुए भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पिछले दस वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार की सफलता का उल्‍लेख किय...

June 28, 2024 4:25 PM

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नीट परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नीट परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर संवेदनशील है। श्री प्रधान ने विद्या‍र्थियों और अभिभावकों को आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उ...

June 28, 2024 4:20 PM

तीन नए अपराध कानून अगले महीने की एक तारीख से लागू हो जाएंगे

तीन नए अपराध कानून - भारतीय न्‍याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम 2023 अगले महीने की एक तारीख से लागू हो जाएंगे। इन्‍हें पिछले साल संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पारित किया गया था। नए अपराध कानून भारतीय नागरिकों को सशक्‍त बनाने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम ह...

June 28, 2024 4:13 PM

अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्‍थे ने आज दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच कश्‍मीर घाटी में प्रवेश‍ किया

जम्‍मू के आधार शिविर से आज तड़के रवाना हुए अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्‍थे ने आज दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच कश्‍मीर घाटी में प्रवेश‍ किया। नवयुग सुरंग को पार करने के बाद तीर्थ यात्रियों का कुलगाम के जिलाधिकारी और राज्‍य प्रशासन तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने स्‍वागत किया। इस वर्ष की अमरनाथ या...

June 28, 2024 2:13 PM

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने की विपक्ष के आचरण की निंदा कहा- नियम और परंपराओं की कर रहे हैं अवहेलना

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आचरण की निंदा करते हुए कहा कि वे संसदीय कार्यवाही में बाधा डालकर नियम और परंपराओं की अवहेलना कर रहे हैं। संसद से बाहर मीडिया से उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष को सदन के नियमों का पालन करना होगा।           इससे पहले...

June 28, 2024 2:08 PM

एनटीए में सुधारों की सिफारिश के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञों की समिति ने छात्रों और अभिभावकों से सुधार और पुनर्गठन पर मांगे सुझाव

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधारों की सिफारिश के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय समिति ने छात्रों और अभिभावकों से सुधार और पुनर्गठन पर सुझाव मांगे हैं।   समिति का नेतृत्व इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ के राधाकृष्णन कर रहे हैं। समिति mygov वेबसाइट के माध्यम से सात जुल...

June 28, 2024 2:04 PM

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सीवेज उपचार संयंत्र के अंदर तीन श्रमिकों की कथित मौत पर यूपी सरकार को जारी किया नोटिस  

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(एनएचआरसी) ने ग्रेटर नोएडा में एक सीवेज उपचार संयंत्र के अंदर तीन श्रमिकों की कथित मौत पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।   मीडिया की एक खबर पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को...

June 28, 2024 1:58 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पीवी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि पी. वी. नरसिम्हा राव को उनके नेतृत्‍व और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाएगा।     प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार के लिए सम्मान की बात थी कि उसने पी. व...

June 28, 2024 1:51 PM

नीट के मुद्दे पर चर्चा को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा -नीट मुद्दे पर चर्चा को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।    पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जब सदन की बैठक शुरू हुई तो कांग्रेस सदस्यों ने इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी श...

June 28, 2024 1:09 PM

संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए भारत ने 11 लाख 60 हजार डॉलर का योगदान दिया   

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख 60 हजार डॉलर का योगदान दिया है। भारत के स्थायी मिशन मामलों के प्रभारी आर. रवींद्र ने कल संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के समाचार और मीडिया प्रभाग के निदेशक इयान फिलिप्स को संयुक्त राष्ट्र में हिंदी योजना के लिए चेक सौंपा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला