राष्ट्रीय

June 30, 2024 2:15 PM

केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- नए आपराधिक कानूनों में औपनिवेशिक कानूनों के विपरीत ‘न्याय’ प्रदान करने पर जोर

    केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि कल से लागू होने वाले नए आपराधिक कानूनों में औपनिवेशिक कानूनों के विपरीत 'न्याय' प्रदान करने पर जोर दिया गया है, जबकि औपनिवेशिक कानूनों में 'सजा' पर अधिक ध्यान दिया जाता था। आज मुंबई में तीन नए कानूनों के संबंध में आयोजित एक सम्मेलन के ...

June 30, 2024 2:05 PM

नई दिल्ली: जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने नए थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया 

    जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज नई दिल्ली में नए थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जनरल द्विवेदी ने 15 दिसंबर, 1984 को थल सेना की इन्फैंट्री- जम्मू और कश्मीर राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया था। उन्होंने रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम. फिल और सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में स्नात...

June 30, 2024 1:49 PM

1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे तीन नए आपराधिक कानून 

      तीन नए आपराधिक कानून - भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारत साक्ष्य अधिनियम कल से लागू हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ नियमित बैठकें की हैं और वे इन कानूनों को लागू करने के लिए प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण तथा जागरूकता उत्पन्न करने के लिय...

June 30, 2024 1:37 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के सभी अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के सभी अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति ने कहा कि अन्याय के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष करने वाले सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरो और फूलो-झानो जैसे वीरों के बलिदान की अमर कहानियां स्‍वर्णाक्षरों में लिखी गई हैं। उन्हों...

June 30, 2024 1:16 PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र को किया संबोधित, लोकतांत्रिक प्रणालियों में विश्वास दोहराने के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में संविधान और देश की लोकतांत्रिक प्रणालियों में अपना विश्वास दोहराने के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त किया है। आज आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कि 2024 का आम चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था...

June 30, 2024 11:28 AM

भारत की समृद्ध विरासत और प्रगति की भावना का साक्षी बनेगा युग युगीन भारत संग्रहालय : संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

    संस्‍कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि युग युगीन भारत संग्रहालय भारत की समृद्ध विरासत और प्रगति की भावना का साक्षी बनेगा। नई दिल्‍ली में कल युग युगीन भारत संग्रहालय पर चार दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला के अंतिम दिन श्री शेखावत ने कहा कि यह संग्रहालय समावेशिता की भावना को मूर्त र...

June 30, 2024 11:53 AM

पश्चिम राजस्‍थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू के शेष भागों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल: मौसम विभाग  

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू के शेष भागों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। विभाग का कहना है कि बुधवार तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्‍ट्...

June 30, 2024 11:14 AM

अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था

      अमरनाथ यात्रा के पहले दिन कल कड़ी सुरक्षा के बीच 13 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस बीच 6 हजार 619 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ...

June 30, 2024 1:34 PM

भारत को कम कार्बन ऊर्जा के विकास में तेजी लाने के लिए  विश्व बैंक ने 150 करोड़ डॉलर की दूसरी किस्त के वित्तपोषण को मंजूरी दी

विश्व बैंक ने भारत को कम कार्बन ऊर्जा के विकास में तेजी लाने के लिए 150 करोड़ डॉलर की दूसरी किस्त के वित्तपोषण को मंजूरी दे दी है। हरित हाइड्रोजन और इलेक्ट्रोलाइजर के लिए बाजार को बढ़ावा देने तथा नवीकरणीय ऊर्जा की पैठ बढ़ाने के उद्देश्य से यह वित्तीय सहायता दी जा रही है।          इससे पहले, जून 2023...

June 30, 2024 10:53 AM

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिया आश्वासन, तंबाकू किसानों और उद्योग से जुड़े हितधारकों के हितों की करेंगे रक्षा

  केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने तंबाकू किसानों और तंबाकू उद्योग से जुड़े हितधारकों के हितों की रक्षा करने और उनके सभी मुद्दों का समाधान करने का आश्वासन दिया है। कल रात हैदराबाद में तंबाकू किसानों और तंबाकू उद्योग के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला