राष्ट्रीय

July 16, 2024 2:02 PM

सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आयात को कम करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 346 वस्तुओं वाली 5वीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

  सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आयात को कम करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 346 वस्तुओं वाली पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है। इनमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लाइन रिप्लेसमेंट इकाइयां, स्पेयर, घटक और कच्चा माल शामिल हैं, जिनका आयात प्रतिस्थापन मूल्य 1,000 करोड़ र...

July 16, 2024 1:35 PM

राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव के विभिन्न परिसरों पर ईडी की छापेमारी

  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह छह बजे से धन शोधन मामले में पटना, पुणे और मधुबनी में छापेमारी की जा रही है। निदेशालय के अधिकारी मधुबनी के झांझरपुर में गुलाब यादव के पैतृक निवास सहित विभिन...

July 16, 2024 12:40 PM

नीट पेपर लीक मामले में केन्‍द्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने हजारीबाग से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

  नीट पेपर लीक मामले में केन्‍द्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने कल रात हजारीबाग के एक गेस्ट हाउस से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही हजारीबाग से अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

July 16, 2024 12:30 PM

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पुलिस के नियंत्रण वाले स्थानों को गवाहों से पूछताछ के लिए निर्धारित न करने को कहा

  केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि पुलिस स्टेशनों और पुलिस विभाग के नियंत्रण वाले स्थानों को गवाहों से पूछताछ के लिए निर्धारित नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। भारत...

July 16, 2024 10:54 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान के बारे में बात की

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान के बारे में आज सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की। सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को जमीनी स्थिति और चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी।

July 16, 2024 10:52 AM

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान में सुरक्षा कर्मियों के घायल होने पर दुख व्‍यक्‍त किया

  केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान में सुरक्षा कर्मियों के घायल होने पर दुख व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. सिंह ने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में मुठभेड़ की घटनाओं से दुखी हैं। श्री सिंह ने लोगों से एकजुट होकर दुश्‍मन के न...

July 16, 2024 9:16 AM

भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात जून महीने में 5.4 प्रतिशत बढ़कर 65.47 अरब अमरीकी डॉलर हुआ

  भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात जून महीने में 5.4 प्रतिशत बढ़कर 65.47 अरब अमरीकी डॉलर हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में समग्र निर्यात वृद्धि 8.6 प्रतिशत बढ़कर 200.33 अरब डॉलर हो गई। व्यापारिक निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 2.55 प्रत...

July 16, 2024 8:49 AM

सर्वोच्च न्यायालय ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले में एसआईटी गठित करने के अपने निर्णय के विरूद्ध दायर समीक्षा याचिका खारिज की

  सर्वोच्च न्यायालय ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने वाले अपने तीन जनवरी को दिए गए निर्णय के विरूद्ध दायर समीक्षा याचिका खारिज कर दी है। समीक्षा याचिका पर विचार करने के बाद मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश...

July 16, 2024 8:47 AM

हवाई यात्रा को सुलभ और किफायती बनाना सरकार की प्राथमिकता: नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू

  नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि हवाई यात्रा को सुलभ और किफायती बनाना सरकार की प्राथमिकता है। श्री नायडू ने कहा कि सरकार हवाई यात्रियों को दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच प्रदान कराने के लिए प्रयासरत है। नई दिल्ली में दूसरे एशिया प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन-2024 के उद्घाटन समा...

July 16, 2024 8:43 AM

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को नार्को समन्वय केन्द्र की 7वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में नार्को समन्वय केन्द्र (एनसीओआरडी) की 7वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। श्री शाह राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’- मादक पदार्थ निषेध आसूचना केंद्र का शुभारंभ और श्रीनगर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के क्षेत्रीय ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला