राष्ट्रीय

July 22, 2024 1:45 PM

नीति आयोग और डब्ल्यूआईपीओ ने नवाचार और बौद्धिक संपदा को बढ़ावा देने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

नीति आयोग और विश्‍व बौद्धिक सम्‍पदा संगठन ने आज नई दिल्‍ली में कम विकसित और विकासशील देशों के लिए नवाचार, उद्योग और बौद्धिक सम्‍पदा के निर्माण के लिए संयुक्त कार्यक्रम के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि नीति आयोग के अटल नवाचार अभियान और...

July 22, 2024 6:01 PM

आर्थिक सर्वेक्षण में जीडीपी वृद्धि दर 6.5 से 7 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान

आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद की वृद्धि दर साढ़े छह से सात प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। सर्वेक्षण के अनुसार वित्‍त वर्ष 2023-25 में अनि...

July 22, 2024 2:19 PM

शिक्षा मंत्री ने कहा NEET-UG पेपर लीक की जांच जारी, मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन

सरकार ने कहा है कि पिछले सात वर्षों में देश में पेपर लीक का कोई मामला सामने नहीं आया है और वह नीट-यूजी पेपर लीक मामले में कुछ भी नहीं छिपा रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्‍नों का उत्‍तर देते हुए कहा कि राष्‍ट्रीय प‍रीक्षा एजेंसी ने अपनी स्थापना क...

July 22, 2024 12:26 PM

2025 पद्म पुरस्कार नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर तक जारी रहेगी

वर्ष 2025 के लिए देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन 15 सितम्बर तक किये जा सकते हैं। केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन और अनुशंसाएं राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल पर प्राप्त की जाएंगी। पद्म पुरस्‍कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री...

July 22, 2024 1:21 PM

बजट सत्र आज से शुरू हुआ, प्रधानमंत्री ने कहा यह बजट हमारे अगले पांच साल के कार्य की दिशा तय करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि कल पेश किये जाने वाला बजट अमृत काल का महत्वपूर्ण बजट होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार के इस कार्यकाल के पांच वर्ष की दिशा तय करेगा और यह 2047 के विकसित भारत अभियान के सपने की नींव बनेगा। बजट सत्र से पहले संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में श्री मोदी ने कहा ...

July 22, 2024 10:45 AM

केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध हटाया

केन्‍द्र ने सरकारी कर्मचारियों पर राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ-आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। नवंबर 1966 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने यह प्रतिबंध लागू किया था। भारतीय जनता पार्टी के सूचना प्रौद्योगिक...

July 22, 2024 8:38 AM

कांवड़ यात्रा आज से शुरू, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

श्रावण मास में होने वाली वार्षिक कांवड़ यात्रा आज से शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान, बड़ी संख्या में भक्त गंगा नदी का पवित्र जल लाने के लिए उत्तराखंड में हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री जैसे तीर्थ स्थलों पर पहुंचते हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के व्यवस्थाएं की है...

July 22, 2024 8:29 AM

संसद का बजट सत्र आज से शुरू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी

संसद का बजट सत्र आज शुरू हो रहा है। 12 अगस्‍त तक चलने वाले इस सत्र में 16 बैठकें होंगी। इस सत्र में मुख्‍य रूप से केन्‍द्रीय बजट 2024-25 से संबंधित वित्तीय कार्य निपटाए जाएंगे। दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कल सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण...

July 21, 2024 9:19 PM

भारतीय जनता पार्टी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि यह पार्टी संविधान का अपमान करती है

  भारतीय जनता पार्टी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि यह पार्टी संविधान का अपमान करती है। उन्‍होंने संवाददाताओं से कहा कि 1975 में आपातकाल लगाकर और विपक्ष को जेल में रखकर कांग्रेस ने संविधान बदला था। उन्‍होंने कहा कि प्रस्‍तावना को संविधान की आत्‍मा कहा जाता है और कां...

July 21, 2024 9:17 PM

स्‍कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग कल से शिक्षा सप्‍ताह मनायेगा जो इस महीने की 28 तारीख तक चलेगा

  स्‍कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग कल से शिक्षा सप्‍ताह मनायेगा जो इस महीने की 28 तारीख तक चलेगा। इसका उदेश्‍य राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के शैक्षिक सुधारों को छात्रों, शिक्षकों और अन्‍य पक्षों तक पहुचना है। इस दौरान विभिन्‍न विषयों पर प्रत्‍येक दिन निर्धारित किया जायेगा। इनमें टीचिंग लर्निंग मैटेर...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला