राष्ट्रीय

July 25, 2024 2:07 PM

केंद्रीय बजट और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बजट पर राज्यसभा में आज फिर हुई चर्चा

  राज्यसभा में आज केंद्रीय बजट और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बजट पर चर्चा फिर से शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसान, गरीब और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने यह ...

July 25, 2024 2:02 PM

पिछले कुछ वर्षों में सीएनजी वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्‍य मंत्री सुरेश गोपी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्‍य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में कम्प्रेस्‍ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है। उन्‍होंने कहा कि देशभर में इस महीने की 22 तारीख तक सीएनजी वाले वाहनों की कुल पंजीकृत संख्‍या 72 लाख 10 हजार से अधिक है। लोकसभा में आज एक लिखित...

July 25, 2024 1:59 PM

एनएचएआई ने 5 एक्सप्रेस-वे और 22 एक्सेस नियंत्रित राजमार्गों को ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के अंतर्गत लिया: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 9,860 किलोमीटर की लंबाई वाले पांच एक्सप्रेस-वे और 22 एक्सेस नियंत्रित राजमार्गों को ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के अंतर्गत लिया है। आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में श्री गडकरी ने कहा कि एक्सप्र...

July 25, 2024 1:55 PM

करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ से पूर्व द्रास के लामोचेन पॉइंट पर आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम

करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ से पूर्व द्रास के लामोचेन पॉइंट पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में युद्ध के नायकों, रक्षा कर्मियों के रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। करगिल विजय दिवस की रजत जयंती के भव्य उत्सव की मेजबानी के लिए द्रास में युद्ध स्मारक पूरी तरह से तैयार है। प्...

July 25, 2024 1:12 PM

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कथित मूडा घोटाले के संबंध में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कथित मूडा घोटाले के संबंध में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की।   श्री जोशी ने आज संसद से बाहर मीडिया के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सीधे तौर पर घोटाले में शामिल हैं। उन्‍होंने मां...

July 25, 2024 1:06 PM

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपध्‍याय द्वारा की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने कल लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपध्‍याय द्वारा की गई टिप्पणियों पर आपत्ति दर्ज की है। सदन में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और अभिजीत गंगोपध्‍याय की बीच तीखी बहस हुई। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भा...

July 25, 2024 12:30 PM

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी नेताओं पर देश के जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि उन्‍होंने देश के जनादेश का अपमान किया है। नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि देश चाहता है कि बजट पर एक सार्थक चर्चा हो, लेकिन जिस तरह से कुछ दलों के नेताओं ने टिप्पणी की और भाषण...

July 25, 2024 12:26 PM

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: इस वर्ष अब तक 4,25,000 से अधिक तीर्थयात्री कर चुके हैं पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन

  जम्‍मू-कश्‍मीर में अनंतनाग जिले में अमरनाथ की प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग गुफा का दर्शन पिछले वर्ष के 4.5 लाख तीर्थयात्रियों की तुलना में इस वर्ष अब तक चार लाख 25 हजार से अधिक तीर्थयात्री कर चुके हैं। यह गुफा 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि 3,089 तीर्थय...

July 25, 2024 12:14 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25वें करगिल दिवस पर कल करगिल युद्ध स्‍मारक का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25वें करगिल दिवस के अवसर पर कल करगिल युद्ध स्‍मारक का दौरा करेंगे। श्री मोदी सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री शिनकुन ला सुरंग परियोजना का वर्चुअल रूप से पहला विस्फोट भी करेंगे। यह चार किलोमीटर से अधिक लम्‍बी ट्विन ट्यूब सुरंग लेह...

July 25, 2024 9:31 AM

आकाशवाणी के पूर्व समाचार संपादक पी. चंद्रशेखरन का केरल के कोझिकोड में हुआ निधन

आकाशवाणी के पूर्व समाचार संपादक पी. चंद्रशेखरन का आज सुबह केरल में कोझिकोड के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। श्री चंद्रशेखरन ने आकाशवाणी के नई दिल्‍ली और तिरुवनंतपुरम केन्द्रों में अपनी सेवाएं दीं। उन्‍होंने वी.के. नारायण भट्टाथिरि ट्रस्ट की स्थापना की। श्री चंद्रशेखरन भारतीय विद्या भ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला