राष्ट्रीय

July 27, 2024 12:34 PM

कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में सैन्य अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी मारा गया, गोलीबारी सेना के 2 जवान घायल

  केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाडा जिले में नियंत्रण रेखा के पास कम‍कारी माछल सैक्‍टर की अग्रिम चौकी पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। रक्षा सूत्रों के अनुसार अभियान के दौरान एक पाकिस्‍तानी नागरिक मारा गया। गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए। अंतिम समाचार मिलने तक अभियान जारी था...

July 27, 2024 12:24 PM

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्‍थापना दिवस पर बल के कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि बल का अटल समर्पण और निस्‍वार्थ सेवा सराहनीय है। उन्‍होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान बहादुरी और ...

July 27, 2024 12:19 PM

पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्‍टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्य तिथि आज

  राष्ट्र आज पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्‍टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। डॉक्‍टर कलाम ने भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्‍हें 'भारत का मिसाइल मैन' भी कहा जाता है। वर्ष 2015 में आज ही के दिन डॉक्‍ट...

July 27, 2024 12:16 PM

भारत और अमेरिका ने चोरी हुई भारतीय कलाकृतियों को वापस लाने के लिए सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किया

  भारत और अमरिका ने चोरी हुई भारतीय कलाकृतियों को अमरीका से वापस लाने के लिए एक सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके अंतर्गत दोनों देश पुरातात्विक सामग्रियों के अवैध व्यापार, आयात, निर्यात और तस्करी को रोकने के लिए मिलकर काम करेंगे। यह अमेरिका के साथ भारत का पहला सांस्कृतिक संपत...

July 27, 2024 1:53 PM

राष्‍ट्रपति और पूर्व राष्‍ट्रपति को विभिन्‍न अवसरों पर मिले उपहारों की नीलामी ई-उपहार पोर्टल के माध्‍यम से होगी

राष्‍ट्रपति भवन, राष्‍ट्रपति और पूर्व राष्‍ट्रपति को विभिन्‍न अवसरों पर मिले चुनिन्‍दा उपहारों की ऑनलाइन नीलामी ई-उपहार पोर्टल के माध्‍यम से करेगा। इस पोर्टल की शुरुआत राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने के अवसर पर किया था। पहले चरण में करीब ढाई सौ उपहारों की नीलामी होगी।...

July 27, 2024 12:05 PM

देश के छह राज्यों में मूसलाधार बारिश की आशंका- मौसम विभाग

  मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और गोवा में आज मूसलाधार वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी सोमवार तक तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि उ...

July 27, 2024 12:01 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप पर ‘बजट 2024 की मूल योजना’ साझा की

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप पर 'बजट 2024 की मूल योजना' साझा की है। इसका उद्देश्य रोजगार सृजन और कौशल से संबंधित विभिन्न सरकारी घोषणाओं, योजनाओं और नई पहलों को सरल रूप में समझाना है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि बजट 2024 का लक्ष्य नई रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं के सा...

July 27, 2024 11:28 AM

पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री आज नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे

  पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री आज राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग की शासी परिषद की नौवीं बैठक में भाग लेंगे। अधिकारियों ने कल यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ मुख्यमंत्री शनिवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्...

July 27, 2024 11:18 AM

देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर छह सौ सत्तर अरब डॉलर से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

  देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर छह सौ सत्तर अरब डॉलर से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह बढ़त लगातार तीसरे सप्‍ताह जारी रही। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार भंडार में 4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। पिछले दो सप्‍ताह में, विदेशी मुद्रा भंडार संचयी रूप से चौद...

July 27, 2024 11:07 AM

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वियनतियाने में दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया के विदेश मंत्रियों से भेंट की

  विदेश मंत्री सु्ब्रमण्‍यम जयशंकर ने कल लोकतांत्रिक गणराज्य लाओ की राजधानी वियनतियाने में दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया के विदेश मंत्रियों से भेंट की। डॉक्‍टर जयशंकर आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान क्षेत्रीय मंच के प्रारूप में आसियान रूपरेखा के अंतर्गत विदेश मंत्रि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला