राष्ट्रीय

July 31, 2024 1:49 PM

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से 11 हजार 340 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ 

   संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी 2023-24 से सरकारी खजाने में 11 हजार 340 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। आज लोकसभा में एक उत्तर में श्री सिंधिया ने कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी 2023-24 मुख्य रूप से दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इस वर्ष समाप्त होने वाले ...

July 31, 2024 1:31 PM

पेराडेनिया विश्वविद्यालय में भारत के सहायक उच्चायुक्त ने इंडिया कॉर्नर को सौंपी पुस्‍तकें, भारत-श्रीलंका संबंधों को मिलेगी मजबूती

भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूती प्रदान करने तथा भारत की विरासत और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए श्रीलंका के कैंडी में भारत के सहायक उच्चायुक्त ने पेराडेनिया विश्वविद्यालय में स्थापित इंडिया कॉर्नर को पुस्‍तकें सौंपी। इंडिया कॉर्नर में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल भाषाओं के साहित्य, भारतीय कला, संस्कृति ...

July 31, 2024 12:42 PM

लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, तेजी से चल रहा है बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम

  आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, बुलेट ट्रेन परियोजना एक प्रौद्योगिकी गहन परियोजना है। देश में पहली बार परियोजना के तहत समुद्र के 30 मीटर नीचे 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में 320 ...

July 31, 2024 12:14 PM

पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और 1983 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन को संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया   

UPSC, Preeti Sudan  पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और 1983-बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुश्री सूदन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह एक अगस्त को कार्यभार संभालेंगी । सुश्री सूदन डॉ. मनोज सोनी का स्थान ल...

July 31, 2024 12:15 PM

देश की संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने में सरकार के प्रयासों की केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने  की सराहना 

    केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने क्षमता निर्माण और अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग से देश की संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने में सरकार के प्रयासों की सराहना की। आज नई दिल्‍ली में मीडिया के साथ बातचीत में श्री शेखावत ने कहा कि देश में आज संपन्न हो रही विश्व धरोहर समिति की...

July 31, 2024 9:55 AM

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिणी भागों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

  मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के पश्चिमोत्तर, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिणी भागों में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग का कहना है कि कर्नाटक में आज अलग-अलग स्‍थानों पर और मध्य महाराष्‍ट्र में शनिवार तक बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। देश के बहु...

July 31, 2024 9:53 AM

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय प्रशिक्षुता और प्रशिक्षण योजना के दूसरे चरण के पोर्टल का शुभारम्‍भ किया 

  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता और प्रशिक्षण योजना के दूसरे चरण के पोर्टल का शुभारम्‍भ किया और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रशिक्षण की राशि के रूप में 100 करोड़ रुपये जारी किए। इस योजना का उद्देश्य प्रशिक्षुता का लोकतंत्रीकरण करना, युवा आकां...

July 31, 2024 11:13 AM

केरल: वायनाड में शवों को निकालने का काम  जारी,  मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हुई

  केरल में बचावकर्मियों ने वायनाड के मुंडक्कई में और शवों निकालना शुरू कर दिया है, जहां कल हुए भीषण भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति हुई है।  माना जा रहा है कि मलबे के नीचे कई शव दबे हुए हैं। मलप्पुरम जिले में चलियार नदी से और शव निकाले जा रहे हैं। कल हुए भूस्खलन में कई शव नदी मे...

July 31, 2024 10:07 AM

झारखंड: पूर्वी-मध्य रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खण्ड में मरम्‍मत कार्य जारी,  ट्रैक से हटाए जा रहे हैं दुर्घटनाग्रस्त हावड़ा- मुम्‍बई मेल के डिब्बे

झारखंड में पूर्वी मध्य रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खण्‍ड में मरम्‍मत कार्य जारी है। दुर्घटनाग्रस्‍त हावडा- मुम्‍बई मेल के डिब्बों को ट्रैक से हटाया जा रहा है। चक्रधरपुर रेलवे डिविजन के अंतर्गत पोटोबेडा गांव के निकट बाराबम्‍बू और खर्सवा रेलवे स्‍टेशनों के बीच कल सवेरे हावडा-मुम्‍बई मेल के 18 डिब्‍...

July 31, 2024 9:16 AM

राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार से शुरू होने वाले राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी। यह सम्मेलन राष्ट्रपति की अध्यक्षता में होने वाला राज्यपालों का पहला सम्मेलन होगा।      राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि सभी राज्यों के राज्यपाल सम्मेलन में भाग लेंगे। उपराष्ट्रप...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला