राष्ट्रीय

August 5, 2024 2:30 PM

केन्द्र सरकार ने कर्नाटक के आदिचुंचनगिरी और केरल के चूलान्‍नूर को मोर अभयारण्य घोषित किया  

  केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने आज कहा कि केन्द्र सरकार ने कर्नाटक के आदिचुंचनगिरी और केरल के चूलान्‍नूर को मोर अभयारण्य घोषित किया है। दिल्ली में मोरों की मौत के संबंध में एक सवाल के जवाब में उन्होंने लोकसभा को बताया कि उनकी मौत एवियन इन्फ्लूएंजा से नहीं ब...

August 5, 2024 2:26 PM

रक्षा प्रमुख अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान की अध्यक्षता में शीर्ष स्तरीय त्रि-सेवा वित्तीय सम्मेलन नई दिल्ली में जारी

  रक्षा प्रमुख अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान नई दिल्ली में शीर्ष स्तरीय त्रि-सेवा वित्तीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों के वित्तीय मुद्दों में सहयोग और तालमेल बढ़ाना है। सम्मेलन के दौरान, रक्षा वित्त में विभिन्न हितधारकों के परिप्रेक्ष्य को समझने और रक्षा खरीद में आने ...

August 5, 2024 2:23 PM

अमरीकी मंदी की आशंकाओं के बीच वैश्विक बाजारों में गिरावट; जापान निक्केई में 1987 के बाद सबसे बड़ी इंट्रा-डे गिरावट

  विश्व के प्रमुख सूचकांकों में पिछले सप्‍ताह बड़ी गिरावट के बाद आज वैश्विक बाजार में गिरावट दर्ज की गई। अमरीका में शुक्रवार को अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के बाद एशिया के शेयर बाजारों में कमी दर्ज की गई। जापान में, निक्केई 225 और टॉपिक्स इंडेक्स दोनों दोपहर के कारोबार में 10 प्रतिशत से अधिक नीचे...

August 5, 2024 2:31 PM

गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधित्व पुनर्समायोजन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया

  सरकार ने आज लोकसभा में गोवा विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व पुनर्समायोजन संबंधी विधेयक, 2024 पेश किया। विधेयक का उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों की प्रभावी लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए सीटों के आरक्षण को सक्षम करना और विधान सभा में सीटों के पुन: समायोजन का प्रावधान ...

August 5, 2024 2:01 PM

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान सांसदों ने कई जन-कल्याणकारी मुद्दे उठाए

  राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान आज कई सांसदों ने जन-कल्‍याण के विभिन्न मुद्दे उठाए। भाजपा के समिक भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार को बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आ रहे प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य मूक जनसांख्यिकीय आक्रमण का सामना कर रहा है। श्री भट...

August 5, 2024 1:56 PM

केंद्र के अनुसार 17,250 सहारा निवेशकों को ₹138 करोड़ रुपये लौटाए गए

  केंद्र ने कहा है कि सहारा इंडिया रियल एस्टेट कंपनी और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में निवेश करने वाले 17 हजार 250 दावेदारों को अब तक 138 करोड़ रुपये लौटा दिए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा ...

August 5, 2024 1:11 PM

वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ग्रामीण ऋण 2014 में ₹7.3 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2024 में ₹25.46 लाख करोड़ की गई

वित्‍त राज्‍यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्‍तर पर ऋण की उपलब्धता 2014 के सात लाख 30 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 25 लाख 46 हजार करोड़ रुपये हो गई है। उन्‍होंने बताया कि सरकार ने किसानों के कल्‍याण और कृषि उत्‍पादन बढ़ाने के लिए कई पहल की हैं। श्री पंकज ...

August 5, 2024 2:44 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन की सरकारी यात्रा पर फिजी पहुंची

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन की सरकारी यात्रा पर फिजी के नाडी पहुंच गई हैं। फिजी के उप-प्रधानमंत्री बि‍लियम गावोका और भारत के उच्चायुक्त पी एस कार्तिकेयन ने उनकी अगवानी की। भारत के किसी राष्‍ट्रपति की यह पहली फिजी यात्रा है।

August 5, 2024 12:51 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों की राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों - फि‍जी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। यात्रा के पहले चरण में वे आज से सात अगस्त तक फिजी में होंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।राष्‍ट्रपति मुर्मु फिजी के राष्‍ट्रपति ...

August 5, 2024 11:03 AM

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अत्यधिक तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आगामी दो दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इस सप्ताह पंजाब, हरियाणा, चं...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला