राष्ट्रीय

August 8, 2024 1:24 PM

सरकार ने देशभर में ग्रामीण क्षेत्रों के 77% से ज्‍यादा घरों में नल से जल उपलब्‍ध कराया: जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल

सरकार ने जल-जीवन मिशन के तहत देशभर में ग्रामीण क्षेत्रों के 77 प्रतिशत से ज्‍यादा घरों में नल से जल उपलब्‍ध कराया है। लोकसभा में प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्ष 2019 में यह योजना शुरू की थी और अब तक 15 करोड़ घरों को नल ...

August 8, 2024 1:23 PM

विपक्षी दलों ने पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को अयोग्‍य ठहराए जाने के मुद्दे पर राज्यसभा से वॉकआउट किया

  राज्‍यसभा में आज विपक्षी दलों ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्‍य ठहराए जाने के मुद्दे पर वॉकआउट किया। सुबह जब सदन शुरू हुआ तो नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह मुद्दा उठाने की कोशिश की, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम...

August 8, 2024 12:27 PM

लोकसभा में आज पेश किया जाएगा वक्फ संशोधन विधेयक, 2024

वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करने वाले इस बिल को पेश करेंगे। यह बिल जमीन के पंजीकरण और सर्वेक्षण से जुड़े मामलों में राज्‍य वक्फ बोर्डों के अधिकारों से जुड़ा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सर...

August 8, 2024 12:18 PM

विपक्षी दलों के सांसदों ने महंगाई और एमएसपी को लेकर संसद के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

  विपक्षी दलों के सांसदों ने प्याज और आलू की महंगाई को लेकर आज संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने किसानों को उनकी उपज के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी देने की भी मांग की। विरोध प्रदर्शन में शिवसेना-उद्धव बाल ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ...

August 8, 2024 12:11 PM

आरबीआई ने द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की, लगातार 9वीं बार रेपो दर में नहीं किया कोई बदलाव

  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज लगातार नौवीं बार नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। इससे स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर 6.25 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर बनी हुई है। चालू वित्त वर्ष के लिए तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर...

August 8, 2024 12:02 PM

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का कोलकाता में निधन

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज कोलकाता में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और वे कई बीमारियों से पीड़ित थे।

August 8, 2024 11:30 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा और सौमित्र खान भी थे।

August 8, 2024 11:15 AM

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने टूरिस्ट गाइड्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के 25वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित टूरिस्ट गाइड्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के 25वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी के बाद घरेलू पर्यटन...

August 8, 2024 9:09 AM

गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक-2024

लोकसभा में आज आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 पर विचार करने के बाद इसे पारित करने के लिए सदन के एजेंडे में सूचीबद्ध है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यह विधेयक सदन के पटल पर रखेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन करना है। उधर, राज्यसभा में आज के कामकाज में विनियोग (...

August 8, 2024 9:07 AM

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

  मौसम विभाग ने इस सप्ताह के दौरान देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग का कहना है कि शनिवार तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्‍मीर में तेज वर्षा होने ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला