राष्ट्रीय

August 18, 2024 2:06 PM

एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कुवैत पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर एक दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज कुवैत पहुंच गए हैं। कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याहया ने डॉ. जयशंकर का स्‍वागत किया। इस दौरान दोनों देश राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, संस्‍कृति, कंसुलर और जनसंपर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओ...

August 18, 2024 1:24 PM

अहमदाबाद में 188 विस्थापित हिंदुओं को नागरिकता प्रमाणपत्र वितरित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद में एक समारोह में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अंतर्गत 188 विस्थापित हिंदुओं को नागरिकता प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। श्री शाह गुजरात की एक दिन की यात्रा पर हैं। श्री शाह ने आज सुबह अहमदाबाद नगर निगम की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें बोडाक दे...

August 18, 2024 2:05 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री चुने जाने पर पेटोंगतार्न शिनावात्रा को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेटोंगतार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में उनके सफल कार्यकाल की कामना की। श्री मोदी ने कहा कि वे भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं।

August 18, 2024 11:40 AM

सीसीपीए ने कोचिंग संस्थान श्रीराम्‍स आईएएस पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कोचिंग संस्थान श्रीराम्‍स आईएएस पर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों के संबंध में फर्जी और भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने पर तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि यह निर्णय उपभो...

August 18, 2024 11:24 AM

कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के आस-पास 7 दिनों के लिए धारा 163 लागू  

कोलकाता पुलिस ने आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आस-पास किसी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए आज से सात दिनों तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लगा दी है। कोलकाता पुलिस ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दो नेताओं को 14 अगस्त की रात को मेडिकल कॉलेज में हुई हिंसक घटनाओं...

August 18, 2024 12:14 PM

एक सितंबर से नया सदस्यता अभियान शुरू करेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी एक सितंबर, 2024 से नया सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत पार्टी का उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक सदस्यों को जोड़ने का है। यह निर्णय कल दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया कि यह सदस्यता अभियान उन राज्यों में न...

August 18, 2024 8:23 AM

महिला डॉक्‍टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय का मनोवैज्ञानिक परीक्षण करेगी सीबीआई

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) कोलकाता में महिला डॉक्‍टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय का मनोवैज्ञानिक परीक्षण करेगा। इस सिलसिले में, दिल्‍ली स्थित केन्द्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के मनोवैज्ञानिक और व्यवहार परीक्षण विशेषज्ञों का एक दल ज़रूरी परीक्षण के लिए कोलकाता पहुंच गया है। ...

August 18, 2024 8:18 AM

लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिंद्र कुमार ने कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

  जम्‍मू-कश्‍मीर में उत्‍तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिंद्र कुमार ने कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है। इस दौरान उन्‍हें मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और अमरनाथजी की यात्रा के लिए सेना की तैयारियों की जानकारी दी गई। लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र ने योजना बनाने और अभियानों में उल्लेखनीय...

August 18, 2024 7:40 AM

स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के उपाय सुझाने के लिए समिति गठित करेगी केंद्र सरकार

स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपाय सुझाने के प्रयोजन से केंद्र सरकार एक समिति गठित करेगी। सरकार ने फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी अन्य पक्षों की चिंता के बाद यह निर्णय लिया है। केंद्र ने इस विषय पर राज्‍यों से भी समिति को सु...

August 18, 2024 7:28 AM

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी भाग में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी भाग में अगले दो-तीन दिन के दौरान तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। बांग्‍लादेश के दक्षिण में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने और उसके उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है। इससे कल तक बांग्‍लादेश तथा पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों तथा इससे सटे इलाकों में हवा क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला