April 30, 2024 7:56 AM
लगभग समूचे दक्षिणी-भारत में अगले चार दिनों तक लू जैसी स्थिति बने रहने का अनुमानः मौसम विभाग
मौसम विभाग ने तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुद्दुचेरी सहित लगभग समूचे दक्षिणी हिस्से में अगले चार दिन लू जैसी स्थिति बने रहने का अनुमान बताया है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात में भी अगले चार दिन ऐसी ही स्थितियाँ बनी रहेंगी।