मध्य प्रदेश

August 12, 2024 10:41 AM

ग्वालियर:  चंबल पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जा रहा है कौशल विकास प्रशिक्षण 

  चंबल पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं पहली बार पर्यटन सखियों द्वारा हेरिटेज वॉक आयोजित की गई जो महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।     इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल ग्वालियर फोर्ट...

August 12, 2024 10:39 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल में आज किया जा रहा है  देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन, मुख्यमंत्री करेंगे  महिला जन-प्रतिनिधियों से  संवाद 

  प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिला जन-प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से समाज में महिला सम्मा...

August 12, 2024 10:37 AM

मध्य प्रदेश: खेल और युवा कल्याण विभाग करेगा राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से करेंगे शुरुआत

  हर घर तिरंगा अभियान में आज खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान से इसकी शुरुआत करेंगे। तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहभागिता करेंगे...

August 11, 2024 7:18 PM

मंडलाः लाड़ली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंडला जिले के नगर परिषद बम्हनी में रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव लाड़ली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए और सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में प्रारंभ हो रही तिरंगा यात्रा का भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।   कार्यक्रम में लाडली बहनों ने उन्हें राखी ...

August 11, 2024 7:16 PM

भारतीय महिलाएं प्रारंभ से शौर्य और पराक्रम का महत्वपूर्ण उदाहरण रही हैंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय महिलाएं प्रारंभ से शौर्य और पराक्रम का महत्वपूर्ण उदाहरण रही हैं। भारत का इतिहास महिलाओं के साहस से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल के रवीन्द्र भव...

August 11, 2024 5:02 PM

मौसम विभाग ने आज जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी सहित कुछ जिलों में अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने आज जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी सहित कुछ जिलों में अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और ग्वालियर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

August 11, 2024 12:34 PM

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा। उन्होंने कहा कि आज लगभग 50% लोगों को रोजगार कृषि क्षेत्र देता है। श्री चौहान ने कहा कि किसान अगर उत्पादक है तो सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। किसान कुछ खरीदता है तो ...

August 11, 2024 12:32 PM

लगातार बारिश के चलते अधिकांश बांध 80 प्रतिशत से ज्यादा भरे, कई बांधों से छोड़ा गया पानी

राज्य में लगातार बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश बांध 80 प्रतिशत से ज्यादा भर चुके हैं। बड़े बांधो में पानी का लेवल तय रखना पड़ता है, इसलिए इनके गेट भी खुल चुके हैं। कोलार, बाणसागर, कुंडालिया, बरगी, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, कलियासोत, भदभदा समेत कई डैम के गेट खुल चुके हैं। जबलपुर में बारिश पर हल्का ब्र...

August 11, 2024 12:30 PM

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे वृक्षारोपण का जायजा लिया

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा नगर निगम क्षेत्र में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे वृक्षारोपण का जायजा लिया। श्री शुक्ल ने झलबदरी तालाब के चारों ओर सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने तालाब में वर्ष भर पर्याप्त पानी संचित रहने के लिए यथोचित व्यवस्था करने के लिए क...

August 11, 2024 12:27 PM

‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग करेगा तिरंगा यात्रा का आयोजन

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा कल सुबह राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान से इसका शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला