झारखंड

July 17, 2024 7:52 PM

जमशेदपुर स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आज प्रदेश भाजपा की ओर से अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया

जमशेदपुर स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आज प्रदेश भाजपा की ओर से अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भवनाथपुर के विधायक और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बालू को सोना बना दिया है और सबलोग अवैध कमाई में शामिल हैं। उन्होंने राज्य सरका...

July 16, 2024 7:58 PM

रेल मंत्रालय ने गोड्डा से देवघर तक के लिए श्रावण माह में विशेष ट्रेन की व्यवस्था की

रेल मंत्रालय ने गोड्डा से देवघर तक के लिए श्रावण माह में विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। देवघर श्रावणी मेला को लेकर गोड्डा से जसीडीह तक श्रावणी मेला स्पेशल मेमू ट्रेन चलेगी जो 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त 2024 तक चलेगी। 22 जुलाई को यह स्पेशल ट्रेन जसीडीह से दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर खुलेगी। देवघर स्ट...

July 16, 2024 7:58 PM

कोडरमा जिले में एसडीओ रिया सिंह की अगुवाई में गिरिडीह के सरिया स्थित लक्ष्मी मेडिकल सेंटर में छापेमारी कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

कोडरमा जिले में एसडीओ रिया सिंह की अगुवाई में गिरिडीह के सरिया स्थित लक्ष्मी मेडिकल सेंटर में छापेमारी कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि उक्त सेंटर में अवैध रूप से लिंग परीक्षण किया जा रहा है।

July 16, 2024 7:57 PM

वनांचल एक्सप्रेस के पुरानी बोगियों को हटाकर उनमे एलबीएच बोगी लगायी जाएगी

वनांचल एक्सप्रेस के पुरानी बोगियों को हटाकर उनमे एलबीएच बोगी लगायी जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से विगत 9 जुलाई को रेल भवन, दिल्ली में मिलकर राजमहल विधायक अनन्त कुमार ओझा ने सभी जर्जर बोगियों को एलबीएच बोगी से बदलने का आग्रह किया था। जिसे मानते हुए बोगियों को बदलने का निर्देश जारी किया गया है।

July 16, 2024 7:57 PM

गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र के आइचा पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में बाईक सवार की मौत हो गई

गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र के आइचा पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में बाईक सवार की मौत हो गई, जबकि बाईक पर सवार मृतक की पत्नी और बच्चा घायल हो गये। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

July 16, 2024 7:56 PM

जामताड़ा जिले के चौकीदार-वफादार महासंघ ने कल नेताजी स्टेडियम में धरना प्रदर्शन किया

जामताड़ा जिले के चौकीदार-वफादार महासंघ ने कल नेताजी स्टेडियम में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर निकाली गई वैकेंसी विज्ञापन को रद्द करने की मांग की। इस क्रम में 19 से 24 जुलाई तक चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान राजभवन के समक्ष एकत्र होकर व...

July 16, 2024 7:56 PM

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने कल हजारीबाग में छापेमारी की

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने कल हजारीबाग में छापेमारी की। छापेमारी कटकमदाग थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित राज गेस्टहाउस में देर शाम की गयी। यहां से सीबीआई ने एक व्यक्ति राज कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी को राजू के पास से कुछ अह्म दस्तावेज हाथ लगे हैं। सीब...

July 16, 2024 7:55 PM

मुहर्रम को लेकर कल राजधानी रांची समेत राज्यभर में जुलूस निकाला जायेगा

मुहर्रम को लेकर कल राजधानी रांची समेत राज्यभर में जुलूस निकाला जायेगा। रांची में इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। दो सौ से ज्यादा जगहों पर स्टैटिक फोर्स को तैनात किया गया है। यातायात एसपी ने सुबह 10 बजे से निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन जुलूस की समाप्ति तक बंद रखने का आदेश दिया है।...

July 16, 2024 7:55 PM

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज कोडरमा के लोचनपुर स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज कोडरमा के लोचनपुर स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचने के बाद उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर पौधे भी लगाए और बच्चों को पौधारोपण का महत्व भी बताया। मौके पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ...

July 16, 2024 7:54 PM

भाजपा युवा मोर्चा ने पीजीटी परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने की मांग की

भाजपा युवा मोर्चा ने पीजीटी परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इस सिलसिले में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। बाद में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश ने कहा क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला