झारखंड

July 18, 2024 8:46 PM

राज्य के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने आज लोहरदगा जिले में कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थी के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया

राज्य के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने आज लोहरदगा जिले में कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थी के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण करने के साथ ही आदिवासियों के बीच वन पट्टे भी बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ...

July 18, 2024 8:45 PM

जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में अपनी जमानत की गुहार लगाई

टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में अपनी जमानत की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है। आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। इडी की ओर से ...

July 18, 2024 8:44 PM

नीट यूजी पेपर लीक मामले में 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया है कि परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक जारी किया जाए

नीट यूजी पेपर लीक मामले में 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया है कि परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक जारी किया जाए। शीर्ष अदालत ने एनटीए को निर्देश दिया है कि वह नीट-यूजी परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करे और...

July 18, 2024 8:43 PM

संथाल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई

संथाल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने कनीय अधिकारियों द्वारा शपथ पत्र दाखिल कराने पर राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।

July 18, 2024 8:40 PM

देशभर में 1 जुलाई से लागू हुए 3 नये आपराधिक कानूनों को राज्य में खूब सराहना मिली

देशभर में 1 जुलाई से लागू हुए 3 नये आपराधिक कानूनों को राज्य में खूब सराहना मिल रही है। कानून के जानकारों का कहना है कि नये कानून से त्वरित न्याय की परिकल्पना साकार होगी। रामगढ़ के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे ने कहा कि नए कानूनों में दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता मिलेगी, देरी की ज...

July 18, 2024 8:39 PM

रांची समेत पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता धीमी पड़ी

रांची समेत पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता धीमी पड़ गयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने अपने पूर्वानुमान में आज और कल हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून का ट्रफ कमजोर हो चुका है। इस कारण आज और कल तेज बा...

July 18, 2024 8:38 PM

खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज में आज बिरसा कंप्यूटर लैबोरेट्री का उद्घाटन स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया

खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज में आज बिरसा कंप्यूटर लैबोरेट्री का उद्घाटन स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि कंप्यूटर लैबोरेट्री खूंटी के लिए वरदान साबित होगी।

July 18, 2024 8:35 PM

राज्य के खाद आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरायकेला-खरसांवा जिले के सरायकेला प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया

राज्य के खाद आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज सरायकेला-खरसांवा जिले के सरायकेला प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनाजों के स्टॉक में गड़बड़ियां पकड़ी है। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। उन्...

July 18, 2024 2:32 PM

पाकुड़ जिले में ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए  स्कूल रुआर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

पाकुड़ जिले में ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए  स्कूल रुआर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा योजना के तहत आयोजित इस कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान छूटे हुए बच्चों को स्कूल में भर्ती कराने पर चर्चा ...

July 18, 2024 2:31 PM

रेलवे सुरक्षा बल ने हटिया स्टेशन से साढ़े चौदह किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

रेलवे सुरक्षा बल, आरपीएफ ने हटिया स्टेशन से साढ़े चौदह किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर उत्तरप्रदेश के एटा और बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं। बरामद गांजा की कीमत सात लाख बाइस हजार रुपए आंकी गयी है। उपनिरीक्षक सूरज पांडे ने बताया कि संबलपुर-गोरखपुर एक्स्प्रेस में चेकि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला