झारखंड

July 28, 2024 4:44 PM

पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने 170 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने 170 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर खड़ा है। इसके बाद एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

July 28, 2024 4:44 PM

झारखंड सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रहीः सुदेश महतो

जामताड़ा के यज्ञ मैदान में आजसू पार्टी के  कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है।  उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों और आदिवासियों को छलने का काम किया है।  झारखंड के नौजवानों को नौकरी या रोजगार देने में पूरी तरह से विफल सा...

July 28, 2024 4:43 PM

रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष कुमार झा को कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया

रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष कुमार झा को कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया है। परीक्षा संचालन मामले में डॉक्टर झा पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर विश्विद्यालय प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने, जांच कमिटी की टिप्पणी और कमिटी की आरंभिक प्रतिवेदन के आधार पर वीसी ने...

July 28, 2024 4:43 PM

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कमलेश कुमार की रिमांड पीटिशन में ईडी ने कई खुलासे किए हैं

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कमलेश कुमार की रिमांड पीटिशन में ईडी ने कई खुलासे किए हैं। ईडी ने कोर्ट को बताया कि 10 और 11 जुलाई को कांके सीओ ऑफिस और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का सर्वे किया गया था। इसमें यह बात सामने आई की कांके मौजा की 140 एकड़ जमाबंदी का रिकॉर्ड 21 जून को कांके सीओ ने डिलीट किया थ...

July 27, 2024 7:49 PM

ईडी ने गिरफ्तार जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में पेश किया

ईडी ने गिरफ्तार जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में पेश किया। अदालत ने कमलेश कुमार को आठ अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया। मामले में ईडी की ओर से रिमांड पर लेने के लिए आवेदन द...

July 27, 2024 7:48 PM

दल-बदल मामले में विधानसभा सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने हाईकोर्ट में आवेदन दिया है

दल-बदल मामले में विधानसभा सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने हाईकोर्ट में आवेदन दिया है। उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की है कि झारखंड विधानसभा में जनहित के मुद्दों पर शामिल होने के लिए उनकी सदस्यता बहाल की जाए। रांची में आयोजित एक प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि उनक...

July 27, 2024 7:48 PM

भारत रत्न जेआरडी टाटा की 125वीं जयंती जमशेदपुर में धूमधाम से मनाई जा रही है

भारत रत्न जेआरडी टाटा की 125वीं जयंती जमशेदपुर में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस मौके पर टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने बताया कि जेआरडी टाटा की जयंती पर एयर मॉडलिंग का भी आयोजन किया गया है। चूंकि जेआरडी टाटा भारत के प्रथम पायलट थे और टाटा ग्रुप...

July 27, 2024 7:47 PM

गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड स्थित पारसनाथ स्टेशन जाने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है

गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड स्थित पारसनाथ स्टेशन जाने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है। इसका निर्माण नहीं कराये जाने के विरोध में आज जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी और मुखिया रीना देवी के नेतृत्व में महिलाओ ने सड़क पर धनरोपनी कर दी।

July 27, 2024 7:04 PM

नीति आयोग की नौंवी शासी परिषद की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे

नीति आयोग की नौंवी शासी परिषद की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। बैठक में भाग लेने के लिए कल देर शाम श्री सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गये। उनके साथ राज्य के मुख्य सचिव एल ख्यांगते और वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी दिल्ली गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के राष...

July 27, 2024 7:04 PM

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने विधानसभा से पारित वित्त विधेयक 2022 को लौटा दिया है

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने विधानसभा से पारित वित्त विधेयक 2022 को लौटा दिया है। विधानसभा ने इस विधेयक में संशोधन किया था, जिसपर राज्यपाल ने आपत्ति जतायी है। कल मानसून सत्र की कार्यवाही शुरु होते ही विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने सदन को इसकी जानकारी दी। यह विधेयक चौथी बार सरकार को लौटायी गयी ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला