झारखंड

September 22, 2024 3:44 PM

केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, इसमें झारखंड से कुर्मी समाज के एक नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जायेगी: कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, इसमें झारखंड से कुर्मी समाज के एक नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जायेगी। श्री चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। इसके संकेत भा...

September 22, 2024 3:34 PM

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर कल रांची आयेगी

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर कल रांची आयेगी। टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त  समेत तीनों चुनाव आयुक्त शामिल होंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि आयोग, रांची में ...

September 22, 2024 3:29 PM

झारखंड में आज कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 36 घंटों में बंगाल की खाड़ी में अपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन से लो प्रेशर एरिया बनने वाला है। विभाग ने कहा कि झारखंड में आज कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं मौसम राजधानी रांची में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्...

September 22, 2024 3:14 PM

झारखंड होमगार्ड विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में कंपनी कमांडर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

झारखंड होमगार्ड विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में कंपनी कमांडर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उनमें कंपनी कमांडर कैलाश यादव और फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे आरिफ अंसारी, आसिफ अंसारी, जगदीश टोप्पो और निसाद अहमद है।

September 22, 2024 1:09 PM

झारखंड: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को प्रभावित करने के संदेह में तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए

झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को प्रभावित करने के संदेह पर धनबाद के झरिया से दो और रामगढ़ में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दन ने बताया कि हिरासत में लिये गए व्यक्तियों में एक बिहार के जहानाबाद और दूसरा बोकारो जिले के गोमिया का निवासी है। पुलिस दोनों से पूछताछ ...

September 21, 2024 8:13 PM

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम 23 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची आएगी

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम 23 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची आएगी। टीम में मुख्य चुनाव आंयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू सहित करीब एक दर्जन अधिकारी होंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालयें को इसकी...

September 21, 2024 8:12 PM

कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे साहिबगंज जिले के जीवाश्म पार्क में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए

कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आज साहिबगंज जिले के मडरो प्रखंड स्थित जीवाश्म पार्क में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया। इससे पहले उन्होंने राजमहल में ईसीएल परियोजना के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आव...

September 21, 2024 8:05 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर इंटरनेट सेवा बंद किये जाने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया

झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर इंटरनेट सेवा बंद किये जाने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि अदालत ने इस मामले सरकार से जवाब तलब किया है।  वरीय अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि न्यायधीश आनंद सेन और अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ ने...

September 21, 2024 8:01 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घुसपैठ और भ्रष्टाचार को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घुसपैठ और भ्रष्टाचार को लेकर आज राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। चतरा जिले के ईटखोरी हाईस्कूल मैदान से भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। उन्होंन...

September 21, 2024 7:58 PM

भाजपा अक्टूबर के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

झारखंड भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अक्टूबर के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। श्री चौहान ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी का घोषणापत्र इस महीने के अंत में जारी किया जायेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला